फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशभोपाल में आतंक मचाने वाले अरसद उर्फ बब्बा के घर चला बुलडोजर, काट दी थी एक शख्स की अंगुलियां

भोपाल में आतंक मचाने वाले अरसद उर्फ बब्बा के घर चला बुलडोजर, काट दी थी एक शख्स की अंगुलियां

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार का बुलडोजर रविवार को भोपाल के एक इलाके में गरजता नजर आया। प्रशासन ने अरशद उर्फ बब्बा के घर को जमीदोंज कर दिया है। उस पर हफ्ता वसूली के केस दर्ज थे।

भोपाल में आतंक मचाने वाले अरसद उर्फ बब्बा के घर चला बुलडोजर, काट दी थी एक शख्स की अंगुलियां
Krishna Singhवार्ता,भोपालSun, 29 Jan 2023 10:03 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान की अगुवाई वाली सरकार अपराधियों के खिलाफ यूपी की योगी सरकार की तरह कड़े कदम उठा रही है। शिवराज सरकार ने भोपाल में आतंक का पर्याय बने कथित बदमाश अरशद उर्फ बब्बा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र के काजी कैंप में आतंक मचाने वाले कथित बदमाश के मकान को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, बदमाश अरसद बब्बा के काजी कैंप स्थित मकान को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। 

कार्रवाई के दौरान नायब तहसीलदार विवेक व्यास, नगर निगम अतक्रिमण सहायक अधिकारी नासिर खान सहित पुलिस अधिकारी मौजूद थे। आरोपी ने एक ही दिन में तीन वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी अरसद उर्फ बब्बा ने हफ्ता नहीं देने पर एक युवक पर जानलेवा हमला किया था। यही नहीं हनुमानगंज के अलावा गौतम नगर और निशातपुरा में भी वारदात को अंजाम दिया था। बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले ही वह जेल से छूटा था।

बताया जाता है कि पूरी कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात था। बब्बा पर आरोप है कि उसने गुडागर्दी की बदौलत काजी कैंप में अवैध निर्माण किया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बब्बा अपने गैंग के जरिए लोगों से जबरन हफ्ता वसूली करता था। उसके लिए जबरन हफ्ता वसूली के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि बब्बा का हनुमानगंज थाना क्षेत्र में हफ्ता नहीं देने पर एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया था। गुस्साए अरशद ने उस शख्स की तीन उंगलियां काट दी थीं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अरशद और उसकी कथित गैंग के खिलाफ हनुमान गंज, गौतम नगर और निशातपुरा समेत कई दूसरे थानों में केस दर्ज हैं। सूत्रों ने बताया कि पुलिस अरशद की कथित काली कमाई से जुटाई गई संपत्ति की जानकारी जुटा रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों से अपराध पर नो-टॉलरेंस की नीति अपनाने के निर्देश दिए थे। मुख्यमंत्री ने कहा था कि आतंक मचाने वालों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें