MP में कौन है सबसे अमीर विधायक? 93 MLA पर आपराधिक मामले; जानें ADR रिपोर्ट

लाइव हिंदुस्तान, भोपाल
Follow us on Google News
share

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पता चला है कि राज्य के 230 मौजूदा विधायकों में से 93 विधायकों पर आपराधिक मामले हैं।

who is the richest mla in mp criminal cases against 93 mlas know adr report

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) ने अपनी रिपोर्ट जारी की है, जिसमें पता चला है कि राज्य के 230 मौजूदा विधायकों में से 93 पर आपराधिक मामले हैं। उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस दौरान जानकारी देते हुए एडीआर ने सबसे अमीर विधायक का नाम भी बताया है। 

एडीआर एक गैर-लाभकारी संगठन है जो चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की आपराधिक, वित्तीय और शैक्षिक पृष्ठभूमि का खुलासा करता है। एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, आपराधिक मामले वाले इन 93 विधायकों में से 39 भाजपा के हैं। 52 कांग्रेस पार्टी के हैं। एक बसपा का है। एक निर्दलीय है। इसके अलावा 93 विधायकों में से 47 पर गंभीर आपराधिक मामले, एक विधायक पर हत्या का मामला (आईपीसी धारा 302), छह विधायकों पर हत्या के प्रयास (आईपीसी 307) और दो विधायकों पर अपराध के मामले दर्ज हैं।

इस बीच रिपोर्ट में एक और दिलचस्प डेटा सामने आया है, जिसमें बताया गया है कि राज्य के 230 मौजूदा विधायकों में से 186 करोड़पति हैं। इनमें से राज्य में कांग्रेस के 97 में से 76 विधायक करोड़पति हैं। संजय शुक्ला कांग्रेस पार्टी के सबसे अमीर विधायक हैं और उनकी कुल संपत्ति 139 करोड़ रुपये से अधिक है। शुक्ला इंदौर 1 विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। इस बार वह भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे। वहीं, राज्य में भाजपा के 129 में से 107 विधायक करोड़पति हैं। भाजपा के सबसे अमीर विधायक संजय पाठक हैं। उनकी कुल संपत्ति 226 करोड़ रुपये से ज्यादा है। पाठक कटनी जिले के विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं।

बता दें कि मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होने वाला है। इन चुनावों को लेकर कांग्रेस और भाजपा ने अपने कैंडिडेट्स का ऐलान भी करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस ने अपने 229 प्रत्याशियों के नाम का ऐलान कर दिया है। मध्य प्रदेश के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की पांच सूची जारी कर दी है।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP में कौन है सबसे अमीर विधायक? 93 MLA पर आपराधिक मामले; ADR रिपोर्ट