फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश चुनाव 2018:चुनावी जंग जीतने के लिए कांग्रेस अपने आधे विधायकों का काटेगी टिकट

मध्य प्रदेश चुनाव 2018:चुनावी जंग जीतने के लिए कांग्रेस अपने आधे विधायकों का काटेगी टिकट

कांग्रेस मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक ओर जहां चुनावी दौरे शुरू कर दिए हैं वहीं पार्टी ने इस बार किसे चुनाव लड़ाना है इस पर भी...

मध्य प्रदेश चुनाव 2018:चुनावी जंग जीतने के लिए कांग्रेस अपने आधे विधायकों का काटेगी टिकट
भोपाल, एजेंसीSat, 20 Oct 2018 04:17 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस मध्य प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार हो गई है। कांग्रेस अध्यक्ष ने एक ओर जहां चुनावी दौरे शुरू कर दिए हैं वहीं पार्टी ने इस बार किसे चुनाव लड़ाना है इस पर भी विचार कर लिया है। पार्टी सूत्रों के अनुसार कांग्रेस अपने 165 मौजूदा विधायकों में से आधों को टिकट नहीं देने पर गंभीरता से विचार कर रही है। 
न्यूज एजेंसी पीटीआई-भाषा को कांग्रेस के एक नेता ने बताया कि कई विधायकों को काम सही नहीं है। जनता उनसे नाखुश है। ऐसे लोगों को इस बार टिकट नहीं दिया जाएगा। न्यूज एजेंसी के अनुसार मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ किसी भी विधायक का टिकट काटने के पक्ष में नहीं है। पार्टी के 71 उम्मीदवारों की पहली सूची जल्दी ही जारी होने वाली है, जिसमें इन विधायकों के नाम भी शामिल हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने उम्मीदवारों की पहली सूची तैयार कर पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी को भेज दी है। इसे आने वाले दिनों में जारी किया जा सकता है। उन्होने दावा किया कि मध्यप्रदेश में सत्तारुढ़ भाजपा के प्रति लोगों में जबरदस्त नाराजगी है और कांग्रेस 5 साल बाद प्रदेश में सत्ता में वापसी करने वाली है।  

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश चुनाव 2018: व्यापमं घोटाले का खुलासा करने वाले आनंद राय लड़ सकते हैं चुनाव, बीजेपी पर साधा निशाना  

मध्यप्रदेश के पड़ौसी राज्य छत्तीसगढ़ में 12 नवंबर को विधानसभा चुनाव होने हैं और इसके लिये पहले चरण में कांग्रेस ने 12 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इसमें 8 विधायकों में से 7 को टिकट दिया गया है। पहली सूची में कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में केवल एक विधायक को टिकट नहीं दिया है इससे जाहिर होता है कि कांग्रेस अपने विधायकों को अगले विधानसभा चुनाव में उतारने वाली है।
 वहीं सूत्रों के अनुसार भाजपा सत्ता विरोधी लहर के प्रभाव से निपटने के लिए अपने 70-80 विधायकों के टिकट काटने के बारे में गंभीरता से विचार कर रही है।

ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश, राजस्थान व छत्तीसगढ़ का किला फतह करने के लिए बीजेपी ने बनाया ये 'प्‍लान'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें