फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशMP विधानसभा उपचुनाव: BJP कार्यकर्ता ने राम मंदिर के नाम पर मांगा वोट, VIDEO वायरल

MP विधानसभा उपचुनाव: BJP कार्यकर्ता ने राम मंदिर के नाम पर मांगा वोट, VIDEO वायरल

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक वायरल वीडियो ने विवाद को जन्म दे दिया है। वीडियो में सागर जिले का एक भाजपा कार्यकर्ता सुरखी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में राम मंदिर के नाम पर एक महिला...

MP विधानसभा उपचुनाव: BJP कार्यकर्ता ने राम मंदिर के नाम पर मांगा वोट, VIDEO वायरल
लाइव हिन्दुत्सान,भोपाल।Mon, 21 Sep 2020 11:51 AM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश की राजनीति में एक वायरल वीडियो ने विवाद को जन्म दे दिया है। वीडियो में सागर जिले का एक भाजपा कार्यकर्ता सुरखी विधानसभा सीट पर उपचुनाव में राम मंदिर के नाम पर एक महिला को भाजपा के पक्ष में लिए वोट करने के लिए कह रहा है।

रविवार को वायरल हुए वीडियो में सागर जिले के जयसिंह नगर के निवासी एक स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता नरेंद्र आथिया एक कैलेंडर में महिला को भगवान राम की तस्वीर दिखाते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान वह महिले से कह रहे हैं, "मोदीजी भगवान राम के मंदिर का निर्माण कर रहे हैं। आप यहां कमल पर वोट डालेंगी और मंदिर में एक ईंट फिट की जाएगी। वोट के साथ, आप पुण्य भी कमाएंगी। "

स्थानीय लोगों के अनुसार, वीडियो तब शूट किया गया था जब आथिया परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के समर्थन में एक गांव में अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे, जो कि सागर जिले के सुरखी विधानसभा क्षेत्र से उपचुनाव लड़ सकते हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की 28 सीटों पर नवंबर के अंत तक उपचुनाव होने वाले हैं।

आपको बता दें कि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

गोविंद सिंह राजपूत उन 22 विधायकों में से हैं जिन्होंने मार्च में इस्तीफा देकर बीजेपी में शामिल हो गए थे। उन्हें 21 अप्रैल को शिवराज सिंह चौहान के राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था।

वीडियो वायरल होने के बाद अथिया ने मीडिया से बात करने से इनकार कर दिया। गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि उन्होंने ऐसा कोई वीडियो नहीं देखा था। उन्होंने भई इस मामले पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता धीरवर्धन सिंह ने कहा, “भगवान राम विश्वास के विषय हैं। हो सकता है लोगों के साथ बात करते हुए भाजपा कार्यकर्ता भावुक हो गया हो, लेकिन हम वीडियो की प्रामाणिकता के बारे में निश्चित नहीं हैं। हम वीडियो की सत्यता की जांच करेंगे। ”

कांग्रेस ने कहा कि भाजपा भगवान राम के नाम पर वोट हासिल करने की कोशिश कर रही है क्योंकि वे कोई भी विकास कार्य करने में विफल रहे हैं। मप्र कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय सिंह यादव ने कहा, “बीजेपी नेताओं को एहसास हुआ कि वे उपचुनाव हारने वाले हैं इसलिए वे भगवान राम के नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। चुनाव आयोग को उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए क्योंकि वे लोगों की आस्था के मामले का राजनीतिकरण कर रहे हैं और उनकी धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए उन्हें गुमराह कर रहे हैं। ”

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें