mp assembly elections tantric ritual at cremation ground to make kamal nath the cm in ujjain एमपी चुनाव में तंत्र-मंत्र का भी सहारा; कमलनाथ को CM बनाने के लिए श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp assembly elections tantric ritual at cremation ground to make kamal nath the cm in ujjain

एमपी चुनाव में तंत्र-मंत्र का भी सहारा; कमलनाथ को CM बनाने के लिए श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया

Madhya Pradesh Assembly Elections 2023: एमपी विधानसभा चुनावों में नेता जीत के लिए तंत्र-मंत्र का सहारा भी ले रहे हैं। उज्जैन के श्मशान में कमलनाथ की सरकार बनाने के लिए तंत्र क्रियाएं की जा रही हैं।

Krishna Bihari Singh लाइव हिंदुस्तान, उज्जैनWed, 18 Oct 2023 03:48 PM
share Share
Follow Us on
एमपी चुनाव में तंत्र-मंत्र का भी सहारा; कमलनाथ को CM बनाने के लिए श्मशान घाट पर तांत्रिक क्रिया

Madhya Pradesh Vidhan Sabha Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सफलता के लिए राजनेताओं की ओर से हर उपाय आजमाए जा रहे हैं। एमपी में नेता चुनावी विजय के लिए तंत्र-मंत्र का भी सहारा ले रहे हैं। मध्य प्रदेश के उज्जैन को महाकाल की नगरी के साथ आदिशक्ति की नगरी अवंतिका भी कहा जाता है। नवरात्रि में यहां तंत्र मंत्र की साधना के लिए दूर-दूर से तांत्रिक अपनी तंत्र विद्या को आजमाने आते हैं। तांत्रिक घनघोर अंधेरी रात में साधना करते हैं। बीती रात ऐसा ही नजारा उज्जैन के श्मशान में देखने को मिला जहां कमलनाथ की सरकार बनाने के लिए श्मशान में 9 दिन तक तांत्रिक क्रिया की जाएगी। इसमें विधायकों की खरीद-फरोख्त न हो इसके लिए भी उपाय किए जाएंगे। 

उज्जैन के क्षिप्रा नदी के किनारे श्मशान पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का फोटो और उसके आस-पास नींबू शराब और नकली पुतले रख तांत्रिक क्रिया करते 6 तांत्रिक मंत्रोचार कर रहे हैं। यह अनुष्ठान आस-पास जल रही चिताओं के माहौल में हो रहा है। बीती रात उज्जैन के श्मशान में यह अनुष्ठान जब कुछ पत्रकारों ने देखा तो इसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश की गई। पता चला कि कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार बनाने के लिए यह तंत्र-मंत्र किया जा रहा है। पूर्व में हुई विधायकों की खरीद-फरोख्त दोबारा ना हो इसके लिए भी पूजन हवन किया जा रहा है। 

अनुष्ठान कौन करा रहा है, इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई। एक तंत्र साधक ने बताया कि हां यहां पर तंत्र साधना की जा रही है। इसके पहले इंदौर विधानसभा एक से संजय शुक्ला के लिए भी विजय अनुष्ठान किया गया है। हालांकि उन्होंने अनुष्ठान कराने वाले का नाम नहीं बताया। 

साधक ने बताया कि नवरात्रि में तंत्र साधकों के लिए उज्जैन का शमशान बड़ा केंद्र होता है। इसके साथ ही बगलामुखी भैरवी और भैरव साधना के लिए भी शिप्रा किनारे श्मशान को उपयुक्त माना गया है। देश भर के तांत्रिक इस श्मशान में आकर तांत्रिक क्रिया करते हैं। उज्जैन में महाकाल लक्ष्मी के विराजमान होने के कारण यह धरती तंत्र साधकों के लिए सबसे फलदाई मानी जाती है। साधकों का कहना है कि यहां की गई पूजा सफल मानी जाती है। बिना नाम बताएं एक साधक ने कहा कि यह तंत्र साधना कमलनाथ की सरकार बने इसके लिए की जा रही है।

इनपुट- बिजेंद्र यादव

लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|