फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशबंदर ने तोड़ दी महात्मा गांधी की प्रतिमा? केस दर्ज, जांच कर रही पुलिस

बंदर ने तोड़ दी महात्मा गांधी की प्रतिमा? केस दर्ज, जांच कर रही पुलिस

मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी की प्रतिम तोड़ने के मामला सामने आया है। मंदसौर के एक स्कूल में लगी गांधी की प्रतिमा टूटी पाई गई है जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।  लेकिन हैरानी की बात ये है कि...

बंदर ने तोड़ दी महात्मा गांधी की प्रतिमा? केस दर्ज, जांच कर रही पुलिस
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीThu, 11 Mar 2021 11:41 AM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी की प्रतिम तोड़ने के मामला सामने आया है। मंदसौर के एक स्कूल में लगी गांधी की प्रतिमा टूटी पाई गई है जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।  लेकिन हैरानी की बात ये है कि मूर्ति तोड़ने का शक किसी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि बंदर पर जताया जा रहा है। जी हां इलाके में बंदरों के आंतक को देखते हुए और पहले के वाकयों के आधार पर ऐसा कहा जा रहा है।

मंदसौर के एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने कहा है कि किसी को भी स्कूल की दीवारे लांघ कर आते नहीं देखा गया है। चौकीदार भी 8 बजे तक अपनी ड्यूटी कर रहा था। 

 

ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इलाके मौजूद बंदरों ने इस काम को अंजाम दिया है, इससे पहले भी मूर्ति के हाथ तोड़ने का मामला सामने आया था। जिसे बंदरों ने तोड़ दिया था। फिर बाद में उसकी मरम्मत करा ली गई थी।  ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह काम बंदरों का हो सकता है। मंदसौर के एसपी सिद्धार्थ चौधरी ने यह जानकारी दी है।  

बता दें कि मामले को  लेकर केस दर्ज हो चुका है औ इसकी जांच अभी चल रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें