Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Mine worker found 80 lakh diamond digging mud in mp
जब मिट्टी खोदते वक्त मजदूर को मिल गया 80 लाख का हीरा, MP का यह मामला हैरान कर देगा

जब मिट्टी खोदते वक्त मजदूर को मिल गया 80 लाख का हीरा, MP का यह मामला हैरान कर देगा

संक्षेप: राजू गौड़ ने बताया कि उसे यह हीरा उस वक्त मिला जब वह हर रोज की तरह मिट्टी खोदने का काम कर रहा था। मामला मध्य प्रदेश का है।

Sat, 3 Aug 2024 10:54 PMAditi Sharma हिन्दुस्तान टाइम्स, पन्ना
share Share
Follow Us on

मध्य प्रदेश के पन्ना में एक मजदूर को 19.22 कैरट का हीरा मिला है। इस हीरे की कीमत 80 लाख रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मजदूर पन्ना के कृष्णा कल्याणपुर इलाके की एक खदान में काम करता है। मजदूर की पहतान राजू गौड़ के तौर पर हुई है जिसे खदान में काम करने वक्त हीरा मिला। पन्ना जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ने पुष्टि की कि राजू गौड़ को मिला हीरा 19.22 कैरेट का है, जिसकी कीमत कम से कम 80 लाख रुपये है। हीरे कोनीलामी में खुली बोली के लिए रखा जाएगा। गौड़ पिछले दस सालों से कृष्णा कल्याणपुर में एक पट्टे वाली खदान में काम कर रहे हैं। राजू गौड़ को हीरा उस वक्त मिला जब वह रोज की तरह खदान में मिट्टी खोद रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

राजू गौड़ ने बताया कि उनको यह हीरा उस वक्त मिला जब वह रोज की तरह मिट्टी खोदकर एक तरफ कर रहे थे। हीरा मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने इस हीरे को सरकारी अधिकारियों के पास जमा कर दिया है। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने मिट्टी खोदते वक्त हीरे को देखा तो हैरान रह गए। उन्होंने कहा, अब मेरी सारी वित्तीय परेशानी जल्द ही दूर हो जाएंगी। राजू गौड़ पार्ट टाइम ड्राइवर भी हैं। उन्होंने कहा, मैंने कई लोगों का गरीबी से अमीरी तक का सफर देखा है। मैंने खदान लीज पर ली हुई थी, इस उम्मीद में कि मेरी भी किस्मत जल्द बदलेगी।  यह खदान दो महीने पहले ही ली गई थी और सौभाग्य से मुझे हीरा मिल गया।

अन्ना डायमंड एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रीनिवास रिछारिया ने कहा कि जेम क्वालिटी वाले हीरे सबसे उन्नत किस्म के होते हैं। इसका वजन लगभग 3 लाख रुपये से 6 लाख रुपये प्रति कैरेट है इसलिए, नीलामी में इसकी कीमत 80 लाख रुपये से 1.25 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है। यह इस साल का सबसे कीमती खनन हीरा है। पन्ना हीरा खनन के लिए लोकप्रिय है।

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma
अदिति शर्मा लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया में 8 साल का अनुभव है। साल 2016 में प्रोडक्शन हाउस से करियर की शुरुआत करने के बाद इन्होंने फर्स्टपोस्ट हिन्दी, न्यूज नेशन और टीवी9 जैसे संस्थानों में सेवा दी और वर्ष 2023 में लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ीं। मूलरूप से उत्तर प्रदेश के वृंदावन की रहने वाली अदिति ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रैजुएशन किया है। इससे पहले यह बैचलर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन कर चुकी हैं। इन्हें भारतीय राजनीति और अपराध से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|