फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशशाहरुख खान के बंगले को उड़ाने की दी थी धमकी, आरोपी जबलपुर से किया गया गिरफ्तार

शाहरुख खान के बंगले को उड़ाने की दी थी धमकी, आरोपी जबलपुर से किया गया गिरफ्तार

मध्य प्रदेश में जबलपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक ने महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन लगाकर मुंबई के विभिन्न स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट की धमकी दी थी। युवक ने 6...

शाहरुख खान के बंगले को उड़ाने की दी थी धमकी, आरोपी जबलपुर से किया गया गिरफ्तार
लाइव हिंदुस्तान,जबलपुरSun, 09 Jan 2022 09:49 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में जबलपुर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक ने महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम में फोन लगाकर मुंबई के विभिन्न स्थानों में आतंकवादी हमले और बम ब्लास्ट की धमकी दी थी। युवक ने 6 तारीख को यह धमकी दी थी। आरोपी युवक को संजीवनी नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया गया है। 

महत्वपूर्ण जगहों पर ब्लास्ट की दी थी धमकी
जबलपुर की संजीवनी नगर थाना पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस को फेक कॉल करने वाले एक आरोपी जितेश ठाकुर को गिरफ्तार किया है। जितेश ठाकुर संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के गंगा नगर इलाके में रहता था। 6 तारीख को उसने महाराष्ट्र पुलिस के कंट्रोल रूम में कॉल लगाई। इसमें आरोपी ने महाराष्ट्र पुलिस को कहाकि मुम्बई के कई महत्वपूर्ण स्थानों जिसमें शाहरुख खान का बंगला और रेलवे स्टेशन शामिल हैं, वहां पर आतंकवादी बम धमाके करने वाले हैं। 

जबलपुर का निकला नंबर
कॉल ट्रेस किया गया तो यह जबलपुर का नंबर निकला। इस पर महाराष्ट्र पुलिस ने जबलपुर पुलिस से संपर्क किया, जिसके बाद जबलपुर पुलिस अलर्ट पर आई। इसके बाद आरोपी युवक को उसके घर गंगानगर से गिरफ्तार किया है। मामले में गोरखपुर सीएसपी आलोक शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक पहले भी कई बार सीएम हेल्पलाइन और डायल हंड्रेड को फोन लगाकर परेशान कर चुका है। शराब पीने के बाद युवक सीएम हेल्पलाइन और हंड्रेड डायल को फेक कॉल करता है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है अब उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें