फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल, बोले-जनता बनाम प्रशासन चुनाव

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल, बोले-जनता बनाम प्रशासन चुनाव

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की मतगणना के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर फिर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि अभी पोस्टल...

कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की विश्वसनीयता पर उठाए सवाल, बोले-जनता बनाम प्रशासन चुनाव
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 10 Nov 2020 01:10 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव की मतगणना के बीच पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर फिर सवाल किए हैं। उन्होंने कहा कि अभी पोस्टल बैलेट के रुझान हैं। इनकी तो कांग्रेस के लोगों को लिस्ट ही नहीं दी गई है। अभी ईवीएम खुलने दो, तो पता चलेगा। उन्होंने कहा कि यह सरकार बनाम जनता चुनाव है।

मध्यप्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव पर मतगणना जारी है।

रुझानों में बीजेपी को बढ़त दिख रही है।  इन नतीजों से साबित होगा कि छह महीने पहले खोई सत्ता को कांग्रेस वापस पाने में कामयाब होगी, या फिर भाजपा अपनी सत्ता बचा पाएगी। यही नहीं यह उपचुनाव कांग्रेस से भाजपा में शामिल होने वाले ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए भी बहुत अहम हैं। 28 में से 16 सीटें सिंधिंया के प्रभाव वाले ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की हैं। 

आपको बता दें कि इससे पहले भी दिग्विजय ईवीएम पर सवाल कर चुके हैं। उ्न्होंने 3 नवंबर को कहा था कि तकनीकी युग में विकसित देश ईवीएम पर भरोसा नहीं करते, लेकिन भारत और कुछ छोटे देशों में ईवीएम से चुनाव होते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा था कि विकसित देश क्यों नहीं कराते।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें