फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश: सौतेली बेटी की गला रेत, हत्याकर भागा तो ट्रक से टकराया

मध्य प्रदेश: सौतेली बेटी की गला रेत, हत्याकर भागा तो ट्रक से टकराया

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के दानोद में आज एक व्यक्ति ने अपनी नवविवाहिता सौतेली पुत्री की हत्या कर दी। इसके बाद भागने के दौरान ट्रक से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया।...

मध्य प्रदेश: सौतेली बेटी की गला रेत, हत्याकर भागा तो ट्रक से टकराया
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीTue, 27 Jul 2021 02:21 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के दानोद में आज एक व्यक्ति ने अपनी नवविवाहिता सौतेली पुत्री की हत्या कर दी। इसके बाद भागने के दौरान ट्रक से टकराकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राजपुर के अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पदम सिंह बघेल ने बताया कि दानोद निवासी कमल बलाई ने सुबह अपनी नवविवाहिता 18 वषीर्य सौतेली पुत्री की सोते समय चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। घटना के दौरान उसकी पत्नी पानी लेने गई थी। जैसे ही वह लौटी, आरोपी ने उसे घटनाक्रम बताया और फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि अपने दुपहिया वाहन से भागने के दौरान कमल कुछ दूरी पर ही राजपुर दानोद मार्ग पर एक मिनी ट्रक से टकरा गया, जिसके चलते उसे गंभीर अवस्था में राजपुर लाया गया। यहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि लगभग 1 माह पहले पुत्री की शादी खरगोन जिले के उन थाना क्षेत्र के घोटयान में की गई थी। आरोपी उसे 24 जुलाई को ससुराल से वापस लाया था और उस पर इंदौर शादी करने का दबाव डाल रहा था, जिसके लिए वह राजी नहीं थी। इस बात को लेकर कल रात तथा आज सुबह भी विवाद हुआ था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें