मध्य प्रदेश: उज्जैन में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, शिवराज बोले- तालिबानी मानसिकता मंजूर नहीं

Aug 23, 2021 04:25 pm ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल।
share

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के एक मोहल्ले में कथित रूप से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' सहित राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रविरोधी नारे लगने की...

मध्य प्रदेश: उज्जैन में लगे 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे, शिवराज बोले-  तालिबानी मानसिकता मंजूर नहीं

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले के एक मोहल्ले में कथित रूप से 'पाकिस्तान जिंदाबाद' सहित राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। राष्ट्रविरोधी नारे लगने की कथित घटना पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मुख्यमंत्री चौहान ने भोपाल में शुक्रवार को मीडिया से कहा, ''मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि उज्जैन में जो घटना हुई है,उस पर हमने सख्त रुख अपनाया है। लोग गिरफ्तार किए गए। तालिबानी मानसिकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।''

उन्होंने कहा, ''भारत का हर नागरिक देशभक्त है, अपवाद छोड़ दें तो। लेकिन जो तालिबानी मानसिकता का समर्थन करेगा या राष्ट्र विरोधी गतिविधि करने का प्रयास करेगा, उसको कुचल दिया जाएगा।''

इसी बीच, उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्येंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को फोन पर न्यूज एजेंसी पीटीआई ने कहा, ''इस सिलसिले में कल देर रात से अब तक हमने सात लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि आईपीसी की विभिन्न धाराओं में 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।'' उन्होंने बताया कि मुहर्रम के मौके पर बृहस्पतिवार की रात गीता कॉलोनी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में करीब 10 लोगों ने कथित रूप से तीन बार 'पाकिस्तान जिंदाबाद' का नारा लगाया। शुक्ला ने कहा कि मौके पर मौजूद पुलिस दल ने इस घटना पर कार्रवाई की।

यह पूछने पर कि क्या महामारी के कारण जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक जुलूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध में यह नारेबाजी की गई है, तो इस पर एसपी ने कहा, ''नहीं, ऐसा नहीं था।'' उन्होंने कहा, ''हमने कार्यक्रम आयोजकों से पहले ही बात कर ली थी। वे सभी मुहर्रम के मौके पर जुलूस नहीं निकालने पर सहमत थे। उन्होंने कहा कि कारणों की जांच की जा रही है।''

शहर के जीवाजीगंज थाने के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 124 (ए) (देशद्रोह), 153 (दंगे के लिए उकसाने हेतु) और 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|