फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में हत्या के बाद लाश के किए थे 80 टुकड़े, पुलिस ने 10 महीने बाद अब सुलझाया केस

मध्य प्रदेश में हत्या के बाद लाश के किए थे 80 टुकड़े, पुलिस ने 10 महीने बाद अब सुलझाया केस

दिल्ली के श्रद्धा हत्याकांड की चर्चा के बीच मध्य प्रदेश पुलिस ने इसी तरह का एक सनसनीखेज मामले को सुलझाया है। इसमें भी एक शख्स ने हत्या करके लाश को 80 टुकड़ों में काटकर फेंक दिया था।

मध्य प्रदेश में हत्या के बाद लाश के किए थे 80 टुकड़े, पुलिस ने 10 महीने बाद अब सुलझाया केस
Krishna Singhहिंदुस्तान टाइम्स,रीवाSat, 19 Nov 2022 07:12 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश पुलिस ने उस हत्याकांड की गुत्थी सुलझा दी है जिसमें साल फरवरी में दुधमुनिया जंगल एक व्यक्ति की 80 टुकड़ों में बंटी लाश बरामद की गई थी। रीवा पुलिस ने गुरुवार को एक 31 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया, जिसने 21 वर्षीय बागान ठेकेदार की कथित तौर पर हत्या करके उसकी लाश के 80 टुकड़े कर के जंगल में फेंक दिया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान 31 वर्षीय यूनुस अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि एक अन्य आरोपी, यूनुस अंसारी का साला सिरताज मोहम्मद अभी भी फरार है। 

पुलिस की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक छुइया गांव का 21 वर्षीय विकास गिरी 2021 में लापता हो गया। विकास वन विभाग के वृक्षारोपण कार्यक्रम में ठेकेदार था। उसके पिता ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। रीवा के पुलिस अधीक्षक (एसपी), नवनीत भसीन ने बताया कि फरवरी में कुछ मवेशी चरवाहों को दुधमुनिया जंगल में एक लाश के टुकड़े और आधार कार्ड के कुछ हिस्से मिले तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने 5 फरवरी को जंगल से लाश के 80 टुकड़े बरामद किए।


एसपी ने कहा- नौ महीने तक मामले की जांच करने के बाद, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ग्रामीणों ने बताया कि गिरि को कई बार अंसारी की बहन के साथ देखा गया था। विकास गिरी अंसारी का बिजनेस पार्टनर भी था। पुलिस ने अंसारी से कई बार पूछताछ की लेकिन उसने अपना जुर्म कबूल नहीं किया। पुलिस ने 14 नवंबर को अंसारी को हिरासत में लिया और उससे क्रॉस पूछताछ की। पूछताछ में अंसारी ने बताया कि विकास गिरी उसकी बहन के साथ मारपीट करता था। 

एक दिन सिरताज और अंसारी ने विकास गिरी को अपने घर पर रंगेहाथ पकड़ लिया। दोनों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। इस हमले में विकास गिरी की मौके पर ही मौत हो गई थी। बाद में, दोनों शव को गहरे जंगल में ले गए और उसे फेंक दिया। पुलिस ने अंसारी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है जब दिल्ली पुलिस श्रद्धा हत्याकांड को सुलझाने में जुटी हुई है। इसमें आफताब नाम के एक आरोपी ने श्रद्धा वाकर नाम की युवती को 35 टुकड़ों में काट दिया था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें