फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशपत्नी ने विवाह के 3 साल बाद गर्लफ्रेंड से करवा दी पति की शादी, पर वो दोनों के साथ रखना चाहता था संबंध फिर...

पत्नी ने विवाह के 3 साल बाद गर्लफ्रेंड से करवा दी पति की शादी, पर वो दोनों के साथ रखना चाहता था संबंध फिर...

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हाल ही में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी ने शादी के तीन साल बाद अपने पति की उसकी प्रमिका से शादी करने में मदद की।  हालांकि, हैरानी की बात...

पत्नी ने विवाह के 3 साल बाद गर्लफ्रेंड से करवा दी पति की शादी, पर वो दोनों के साथ रखना चाहता था संबंध फिर...
एजेंसी ,भोपालSat, 07 Nov 2020 01:56 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हाल ही में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर एक पत्नी ने शादी के तीन साल बाद अपने पति की उसकी प्रमिका से शादी करने में मदद की। 

हालांकि, हैरानी की बात यह है कि पति अपनी पत्नी और गर्लफ्रेंड दोनों से एक साथ संबंध बनाए रखना चाहता था, लेकिन भारतीय कानून में इसकी इजाजत नहीं है, जिसके बाद महिला ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने पति की उसकी गर्लफ्रेंड से ही शादी करवा दी। 

महिला की वकील ने एएनआई को बताया कि पति दोनों महिलाओं से संबंध बनाए रखना चाहता था, जो की कानूनी तौर पर संभव नही हैं। उसकी पत्नी काफी समझदार थी, उसने अपने पति को तलाक दे दिया और उसकी प्रमिका से शादी करने में मदद की।

पिछले साल भी आया था अजीबो गरीब मामला 
भोपाल में साल 2019 में भी ऐसा मामला सामने आया था। जहां पर सात से साल विवाहित महिला ने पति ने तलाक दे दिया था, ताकि वह अपने प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू कर सके। मध्य प्रदेश में इस तरह के मामले अक्सर सामने आते रहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें