फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशसामूहिक रूप से जहर खाने वाले परिवार के चौथे सदस्य की मौत, कांग्रेस ने उठाया सवाल

सामूहिक रूप से जहर खाने वाले परिवार के चौथे सदस्य की मौत, कांग्रेस ने उठाया सवाल

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दिनों कर्ज से डूबे परिवार ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया था। आज इस परिवार के चौथे सदस्य की भी मौत हो गई। ऑटो पार्ट्स व्यापारी संजीव जोशी ने रविवार देर रात अस्पताल...

सामूहिक रूप से जहर खाने वाले परिवार के चौथे सदस्य की मौत, कांग्रेस ने उठाया सवाल
लाइव हिंदुस्तान,भोपालSun, 28 Nov 2021 12:08 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दिनों कर्ज से डूबे परिवार ने सामूहिक रूप से जहर खा लिया था। आज इस परिवार के चौथे सदस्य की भी मौत हो गई। ऑटो पार्ट्स व्यापारी संजीव जोशी ने रविवार देर रात अस्पताल में दम तोड़ दिया। गौरतलब है कि शनिवार को व्यापारी की बड़ी बेटी की भी जान चली गई थी। इससे पहले व्यापारी की मां और छोटी बेटी भी जान गंवा चुकी हैं। इस मामले में ट्वीट करते हुए मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने कई सवाल उठाए हैं। 

फोटो सेशन पर बरसी कांग्रेस
नरेंद्र सलूजा ने रविवार सुबह ट्वीट किया। इसमें उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर कई गंभीर सवाल उठाए। सलूजा ने लिखा कि कर्ज के कारण जहर खाने वाले बेसुध व्यक्ति को कल अस्पताल के आईसीयू में चेक देते हुए विधायक कृष्णा गौर व उनके समर्थकों ने फोटो सेशन किया था, उसकी भी आज मृत्यु हो गई। सलूजा ने आगे लिखा है कि आईसीयू प्रोटोकॉल का उल्लंघन होने पर जिम्मेदार डॉक्टर्स, अस्पताल प्रबंधन और भाजपा नेताओं पर तत्काल प्रकरण दर्ज हो। गौरतलब है कि कुछ भाजपा नेताओं ने अस्पताल में जाकर संजीव जोशी को मदद का चेक दिया था। 

सीएम ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश
उधर पुलिस ने परिवार को प्रताड़ित और आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के संबंध में चार महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज किया है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को मनमाना ब्याज वसूलने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। बता दें कि शहर के पिपलानी स्थित आनंद नगर के अशोक विहार में संजीव जोशी के परिवार ने गुरुवार की रात को बबली, उसकी बेटी रानी, बहन उर्मिला व प्रमिला सहित उसके रिश्तेदारों-मित्रों द्वारा उधारी वसूलने के लिए प्रताड़ित करने और अपमानित करने पर जहर पी लिया था। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें