फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशकांग्रेस पदयात्रा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अरुण यादव का उज्जैन जाने के कई मायने?

कांग्रेस पदयात्रा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अरुण यादव का उज्जैन जाने के कई मायने?

उज्जैन शहर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भव्य तिरंगा पदयात्रा मै कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव भी शामिल हुए।

कांग्रेस पदयात्रा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अरुण यादव का उज्जैन जाने के कई मायने?
Swati Kumariलाइव हिंदुस्तान,उज्जैनSat, 13 Aug 2022 11:19 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में उज्जैन शहर कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। भव्य तिरंगा पदयात्रा मै कार्यक्रम के प्रभारी पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव भी शामिल हुए। उज्जैन पहुंचकर अरुण यादव  ने सर्वप्रथम भगवान श्री महाकालेश्वर जी के दर्शन कर पूजन अर्चन किया।शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस तिरंगा यात्रा की शुरुआत महाकाल मंदिर से हुई और शहर के विभिन्न मार्गो से होते हुए गुदरी चौराहा, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, के डी गेट अंकपात होते हुए पिपली नाका पहुंची।

जहां यात्रा प्रभारी अरुण यादव  ने श्री राजीव गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तिरंगा यात्रा का समापन किया।इस यात्रा में हजारों की संख्या में कांग्रेस  कार्यकर्ता और वरिष्ठ कांग्रेस जन मौजूद मौजूद थे  इस कार्यक्रम हेतु प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रभारी बनाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री अरुण यादव  पूरे यात्रा मार्ग पर हाथ में तिरंगा थामे चले  वही इस यात्रा में हाथी पर भारत माता विराजमान थी। 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का उज्जैन आना कई मायनों में खास 

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश में घर-घर तिरंगा अभियान चल रहा है ऐसे में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव उज्जैन पहुंचे और कांग्रेस की तिरंगा पद यात्रा में शामिल हुए अरुण यादव का उज्जैन पहुंचना कई मायनों में कांग्रेस के अंदर चल रही नेता प्रतिपक्ष और गुटबाजी को खत्म करने के आधार पर भी देखा जा रहा है वही महापौर प्रत्याशी महेश परमार द्वारा उनके खास समर्थक चेतन प्रेम नारायण यादव को कांग्रेस कमेटी की ओर से मिला नोटिस भी माना जा रहा है अरुण यादव का उज्जैन पहुंचना और पूरे शहर में तिरंगा लेकर चलना कांग्रेस को एकजुट करने का संदेश भी बताया जा रहा है वहीं कई कांग्रेसियों का कहना है कि अरुण यादव के उज्जैन आने से चेतन और महेश में जो सोशल वार चल रहा है उस पर भी विराम लग सकता है।  

नेता प्रतिपक्ष को लेकर है खीचतान
नगर पालिका में अध्यक्ष पद हारने और एक वोट भाजपा को ज्यादा मिला था जिसको लेकर भी शहर कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है कि आखिर वो कौन है जिसने कांग्रेस से गद्दारी कर भाजपा में वोट दिया वही नेता प्रतिपक्ष को लेकर भी खींचतान मची हुई है शहर का एक गट चाहता है की माया राजेश त्रिवेदी बने और एक गुट चाहता है की सबसे अनुभवी रवि राय बने वही कांग्रेस से कुछ लोग चाहते है की मुस्लिम समुदाय से बनाया जाए क्योंकि 17 जीते पार्षदों में 7 मुस्लिम समाज से है अरुण यादव का आना इस बात से भी देखा जा सकता है की सर्वसम्मति से नेता प्रतिपक्ष बना लिया जाये

प्रदेश सचिव और महापौर प्रत्याशी टकराव  
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का उज्जैन आना 2023 विधानसभा को लेकर भी रणनीति हो सकती है उज्जैन महापौर का 736 वोटो से चुनाव हारे महेश परमार और प्रदेश सचिव चेतन यादव में टकराव होने से कांग्रेस को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है दोनों में सोशल मिडिया पर वार छिड़ी हुई है इसका कारण महापौर महेश परमार ने अपनी हार का जिम्मेदार बताते हुए प्रदेश सचिव चेतन की शिकायत आलाकमान से की है जिसको लेकर चेतन समर्थक सोशियल मिडिया पर महापौर कांड लिख रहे है 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें