फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश: डॉक्टर नाती और बेटी मिलकर 80 साल की महिला को दे रहे यातनाएं, कॉलोनीवासी चुप्प

मध्य प्रदेश: डॉक्टर नाती और बेटी मिलकर 80 साल की महिला को दे रहे यातनाएं, कॉलोनीवासी चुप्प

मध्य प्रदेश के छतरपुर के एक पॉश कालोनी में मां-बेटी और नाती का रिश्ता तार-तार हो गया। यहां डॉक्टर नाती और बेटी 80 वर्षीय एक वृद्ध महिला को तरह-तरह की यातनाएं देकर मार डालना चाहते हैं। वृद्ध महिला पर...

मध्य प्रदेश: डॉक्टर नाती और बेटी मिलकर 80 साल की महिला को दे रहे यातनाएं, कॉलोनीवासी चुप्प
एजेंसी,छतरपुरThu, 03 Sep 2020 04:16 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के छतरपुर के एक पॉश कालोनी में मां-बेटी और नाती का रिश्ता तार-तार हो गया। यहां डॉक्टर नाती और बेटी 80 वर्षीय एक वृद्ध महिला को तरह-तरह की यातनाएं देकर मार डालना चाहते हैं। वृद्ध महिला पर होते रहे अत्याचारों पर जब कॉलोनी-वासियों ने चुप्पी साध ली तो बात समाजसेवियों और पत्रकारों तक पहुंची। तब जाकर इस मामले का खुलासा हुआ।

जिस नानी ने अपनी गोद में सुलाते हुए लोरी सुनाई होंगी, वही नाती एक दिन डॉक्टर बनकर उनकी जान लेने पर उतारू हो जाए, ऐसा कल्पना में भी नहीं सोचा जा सकता। दरअसल, छतरपुर शहर के नौगांव रोड स्थित पॉश कालोनी पेप्टेक टाउन में रहने वाले डॉ. विशाल सिंह तोमर और उनकी मां पर आरोप है कि वे लोग अपनी 80 वर्षीया नानी को यातनाएं देकर मार डालना चाहते हैं। बताया जाता है कि उनकी पूरी सम्पति डॉक्टर नाती ने अपने नाम करा ली है। 

कॉलोनीवासियों के अनुसार वृद्ध महिला को बिना बिछौने के घर के बाहर लेटना पड़ता है। उन्हें पेंट के खाली डिब्बे में पानी और अखबार पर खाना दिया जाता है। रोज उनके साथ गाली गलौज और मारपीट की जाती है। जब कॉलोनी के बाहर के लोगों तक बात पहुंची तो उन्होंने  ओरछा रोड थाना पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कुछ कर नहीं सकी। अब सवाल उठता है कि क्या हमलोग हर बात के लिए कानून का मुंह ताकेंगे। क्या ऐसी सामाजिक और पारिवारिक समस्याओं को रोकने के लिए आगे आना हम लोगों का कर्तव्य नहीं बनता।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें