Madhya Pradesh: Congress MLA from Mandhata Narayan Patel resigns from his membership of the Legislative Assembly MP में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक नारायण पटेल ने दिया इस्तीफा, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़Madhya Pradesh: Congress MLA from Mandhata Narayan Patel resigns from his membership of the Legislative Assembly

MP में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक नारायण पटेल ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश में साल की शुरुआत में सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। राज्य में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में...

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, भोपाल, Thu, 23 July 2020 05:05 PM
share Share
Follow Us on
MP में कांग्रेस को एक और झटका, विधायक नारायण पटेल ने दिया इस्तीफा

मध्य प्रदेश में साल की शुरुआत में सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। राज्य में शिवराज सिंह चौहान की सरकार बनने के बाद कांग्रेस के विधायक पार्टी छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश के मंधाना से कांग्रेस विधायक नारायण पटेल ने गुरुवार को विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया।

नारायण पटेल के इस्तीफा देने के बाद प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने इसे स्वीकार कर लिया। इससे पहले शुक्रवार को बुरहानपुर जिले के नेपानगर से कांग्रेस विधायक सुमित्रा देवी कास्डेकर ने इस्तीफा दे दिया था। सुमित्रा देवी के इस्तीफा देने के कुछ देर बाद प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने त्यागपत्र स्वीकर कर लिया था। इसके साथ ही नेमानगर विधानसभा सीट को विधानसभा सचिवालय ने विधिवत रिक्त घोषित कर दिया है।

— ANI (@ANI) July 23, 2020

 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।