फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश उपचुनाव: 25 सीटों पर BJP उम्मीदवारों के नाम तय, जानें किसे कहां से दिया जा सकता है टिकट

मध्य प्रदेश उपचुनाव: 25 सीटों पर BJP उम्मीदवारों के नाम तय, जानें किसे कहां से दिया जा सकता है टिकट

मध्य प्रदेश उपचुनाव के सिलसिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली जाने के साथ ही माना जा रहा है कि बीजेपी प्रत्याशियों की सूची कभी भी जारी हो सकती है। मुख्यमंत्री दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय...

मध्य प्रदेश उपचुनाव: 25 सीटों पर BJP उम्मीदवारों के नाम तय, जानें किसे कहां से दिया जा सकता है टिकट
एजेंसी ,भोपालMon, 05 Oct 2020 02:16 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश उपचुनाव के सिलसिले में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के दिल्ली जाने के साथ ही माना जा रहा है कि बीजेपी प्रत्याशियों की सूची कभी भी जारी हो सकती है। मुख्यमंत्री दिल्ली में बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शामिल हुए हैं। वैसे तो यह बैठक बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बुलाई गई थी, लेकिन माना जा रहा है कि बैठक के दौरान मध्य प्रदेश में होने वाले 28 सीटों के उपचुनाव को लेकर भी चर्चा की गई है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, बीजेपी ने 25 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इनमें उन नेताओं के नाम भी शामिल हैं, जो कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए हैं। तीन सीटों के लिए नामों का पैनल तैयार किया गया है। ये तीन सीटें हैं- जौरा, आगर मालवा और ब्यावरा। 

1-बीजेपी ने सुमावली से एदल सिंह कंसाना
2- ग्वालियर पूर्व से मुन्नालाल गोयल
3- पोहरी से सुरेश धाकड़
4- मुंगावली से बृजेंद्र सिंह यादव
5- सुर्खी से गोविंद सिंह राजपूत
6- मांधाता से नारायण पटेल
7- बदनावर से राजवर्धन सिंह
8- सुवासरा से हरदीप सिंह डंग
9- दिमनी से गिर्राज दंडोतिया
10- अंबाह से कमलेश जाटव
11- गोहद से रणवीर जाटव
12- ग्वालियर से प्रद्युमन सिंह तोमर
13- डबरा से इमरती देवी
14- भांडेर से रक्षा संतराम सिरोनिया
15- करैरा से जसमन्त जाटव
16- नेपानगर से सुमित्रा देवी
17- सांवेर से तुलसी सिलावट
18- बमौरी से महेंद्र सिंह सिसोदिया
19- अशोकनगर से जसपाल जज्जी
20- अनूपपुर से बिसाहूलाल सिंह
21- सांची से प्रभु राम चौधरी
22- हाटपिपलिया से मनोज चौधरी
23- बड़ा मलहरा से प्रद्युमन सिंह लोधी
24- मुरैना से रघुराज सिंह 
25- कंसाना से ओपीएस भदौरिया के नाम तय किए हैं। 

वहीं, बीजेपी ने तीन सीटों के लिए पैनल तैयार किया है। इनमें जौरा, आगर मालवा और ब्यावरा सीट शामिल हैं। सूत्रों की माने तो जौरा सीट से सूबेदार सिंह आगर और मालवा सीट से बंटी ऊंटवाल को टिकट मिलना तय है। ब्यावरा सीट को लेकर पार्टी अभी नाम तय नहीं कर पाई है। ये तीनों सीटें विधायकों के निधन की वजह से खाली हुई थीं।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें