फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश: ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की गला रेत कर हत्या, आरोपी फरार

मध्य प्रदेश: ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की गला रेत कर हत्या, आरोपी फरार

रतलाम के जावरा में आज दिनदहाड़े एक दुल्हन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की...

 मध्य प्रदेश: ब्यूटी पार्लर में दुल्हन की गला रेत कर हत्या, आरोपी फरार
एजेंसी,रतलामSun, 05 Jul 2020 04:34 PM
ऐप पर पढ़ें

रतलाम के जावरा में आज दिनदहाड़े एक दुल्हन की गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी की तलाश जारी है। मिली जानकारी के अनुसार एक दुल्हन ब्यूटी पार्लर में मेकअप करवाने गई थी। इसी दौरान एक सिरफिरे शख्स ने ब्यूटी पार्लर में घुसकर धारदार हथियार से दुल्हन का गला रेतकर हत्या कर दी। दुल्हन को लहूलुहान देख आसपास के लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन में उसे जावरा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस एकतरफा प्रेम में हत्या की आशंका जता रही है। जानकारी के अनुसार मृतका की यह दूसरी शादी थी। 

दरअसल, शाजापुर के नाग-नागिन रोड क्षेत्र की रहने वाली 32 वर्षीय सोनू पिता कमल सिंह यादव की आज नागदा निवासी गौरव के साथ विवाह होना था। कोठारी रिसोर्ट में यह शादी होनी तय पाई थी। दुल्हन अपने परिवार के साथ आज सुबह ही शाजापुर से जावरा आई थी। सोनू जब मेकअप के लिए जावरा के आंटिया चौराहे स्थित ब्यूटी पार्लर पहुंची। उसी वक्त एक युवक ने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे दिया।

मृतका की बहन के अनुसार दुल्हन का मेकअप चल रहा था। उसी दौरान उसके मोबाइल पर एक फ़ोन आया। उसने अपना नाम राहुल बताया। और सोनू से बात करवाने के लिए कहा। फोन पर बात करने के बाद वह युवक अंदर आ गया। आरोपी ने तैयार हो रही दुल्हन का चाकू से गला रेत कर मौके पर फरार हो गया। सूचना मिलने पर जावरा थाने की पुलिस मौके वारदात पर पहुंची। 

सीएसपी जावरा रतलाम प्रदीप राणावत ने बताया कि पुलिस आस-पास के सीसीटीवी खंगाल कर मामले की जाँच कर रही है। आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द उसे तलाश कर कार्यवाही की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें