फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश: लड़के कसते थे फब्तियां, प्रताड़ना से तंग आकर दलित नाबालिग लड़की ने की आत्हमत्या; केस दर्ज

मध्य प्रदेश: लड़के कसते थे फब्तियां, प्रताड़ना से तंग आकर दलित नाबालिग लड़की ने की आत्हमत्या; केस दर्ज

मध्य प्रदेश में कुछ लड़कों की प्रताड़ना से तंग आकर एक दलित लड़की ने आत्महत्या कर ली है। घटना टीकमगढ़ जिले की है। इस जिले के एक गांव की रहने वाली लड़की ने कुछ दिनों पहले गांव के ही कुछ लड़कों पर उसे...

मध्य प्रदेश: लड़के कसते थे फब्तियां, प्रताड़ना से तंग आकर दलित नाबालिग लड़की ने की आत्हमत्या; केस दर्ज
लाइव हिन्दुस्तान,नई दिल्लीTue, 27 Jul 2021 09:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में कुछ लड़कों की प्रताड़ना से तंग आकर एक दलित लड़की ने आत्महत्या कर ली है। घटना टीकमगढ़ जिले की है। इस जिले के एक गांव की रहने वाली लड़की ने कुछ दिनों पहले गांव के ही कुछ लड़कों पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया था। 16 साल की इस नाबालिग लड़की ने अब प्रताड़ना से तंग आकर सुसाइड कर ली है। पुलिस ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी है। जिला मुख्यालय से करीब 45 किलोमीटर दूर बसे एक गांव में लड़की द्वारा आत्महत्या करने की यह घटना सोमवार शाम की है। 

बताया जा रहा है कि दलित लड़की ने अपने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। आनन-फानन में लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर बाद में उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में एडमिट किया गया। यहां इलाज के दौरान मंगलवार को लड़की ने दम तोड़ दिया। 

मृतक लड़की के भाई का आरोप है कि उनकी बहन को 2-3 लड़के पिछले कुछ दिनों से लगातार परेशान कर रहे थे। लड़के के मुताबिक जब कभी उसकी बहन घर से बाहर जाती थी तब यह लड़के उसपर फब्तियां कसते थे। आरोप है कि इन लड़कों की वजह से लड़की का घर से निकलना मुश्किल हो गया था। पिछले एक हफ्ते से लड़की काफी परेशान थी। पुलिस के मुताबिक लड़की ने अपने घरवालों को लड़कों की हरकत के बारे में बताया था। लेकिन किसी ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई थी। 

बहरहाल अब लड़की की मौत के बाद इस मामले में एक केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि लड़की को प्रताड़ित करने वाले सभी आरोपी लड़कों की तलाश की जा रही है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें