फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशसोशल मीडिया पर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के भजन को यूं बनाया मजाक कि आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी

सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के भजन को यूं बनाया मजाक कि आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के प्रचार अभियान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जबरदस्त ताकत झोंक रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया का भी दोनों ही पार्टियां खासा उपयोग कर रहे हैं। महंगाई डायन गीत के माध्यम से...

सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के भजन को यूं बनाया मजाक कि आपकी भी हंसी नहीं रुकेगी
भोपाल, लाइव हिंदुस्तानFri, 22 Oct 2021 06:10 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में उपचुनाव के प्रचार अभियान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही जबरदस्त ताकत झोंक रहे हैं तो वहीं सोशल मीडिया का भी दोनों ही पार्टियां खासा उपयोग कर रहे हैं। महंगाई डायन गीत के माध्यम से कांग्रेस कुछ दिनों से हमलावर है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेताओं ने एक ऐसे फेक वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर भाजपा नेताओं के भजन कार्यक्रम को हास्यास्पद बना दिया है जिसको देखकर हर किसी की हंसी नहीं रुक रही है। भाजपा ने फर्जी वीडियो को सोशल मीडिया पर चलाने को लेकर कांग्रेस की निंदा की है और एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है।

 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव व पूर्व मंत्री तथा पूर्व मुख्यमंत्री के पुत्र जयवर्धन सिंह ने ट्विटर पर एक वीडियो पर कमेंट किया है कि ये किसने किया....। इस वीडियो में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह व कुछ अन्य भाजपा नेता मंजीर व झांझर बजाते दिखाई दे रहे हैं लेकिन उनके मूल गीत की आवाज को म्यूट कर उसके ऊपर महंगाई डायन खात जात.... को गाते दिखाया जा रहा है। इसमें नेताओं के होंठों को भी गाने के बोल पर मिलाने का प्रयास किया गया है लेकिन नकली तो नकली होता है। 

कांग्रेस नेता भी इसे नकली कह रहे 
यादव और जयवर्धन सिंह के इसे खुद नकली कहा है। अरुण यादव ने इसे शेयर करते हुए लिखा है कि जिसने भी यह किया है उसे 100 तोपों की सलामी। जयवर्धन सिंह ने इस पर सवाल खड़ा तो किया है लेकिन उसके आगे कुछ नहीं लिखा। प्रदेश भाजपा मंत्री राहुल कोठारी ने इस पर कहा है कि कांग्रेस का झूठ परोसने और छल की राजनीति को देश की जनता जान चुकी है। खंडवा लोकसभा के भगोड़े अरुण यादव जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा के चरित्र का जवाब जनता 30 अक्टूबर को कांग्रेस के खिलाफ वोट कर देकर दे देगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हितेष बाजपेयी ने कहा कि कांग्रेस नेताओं के इस कृत्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें