MP में पकड़ी गई चरस की बड़ी खेप; 1 करोड़ से ज्यादा कीमत, तीन दबोचे गए

भाषा, भोपाल
Follow us on Google News
share

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई गई एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत की अवैध चरस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। चरस नेपाल के रास्ते लाई गई थी।

charas

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल क्राइम ब्रांच पुलिस ने नेपाल से तस्करी कर लाई गई एक करोड़ रुपए से अधिक कीमत की अवैध चरस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों में एक भोपाल का और दो आरोपी बिहार के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि चरस नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही थी।

क्राइम ब्रांच पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि मुखबिर की सूचना पर राजधानी के कोच फैक्ट्री के पीछे से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जिनकी तलाशी में एक करोड़ पच्चासी हजार रुपए कीमत का 10-10 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ चरस जब्त किया गया। पकड़े गए आरोपियों ने अपना नाम सलमान खान, सोनू कुमार और वीरकिशोर शाहनी बताया है। इनमे सलमान भोपाल का तथा सोनू और वीरकिशोर बिहार के पश्चिम चंपारण के निवासी हैं।

पुलिस ने बताया कि इस चरस को नेपाल से सस्ते दामों में खरीद कर बिहार के रास्ते भोपाल लाया गया, जिसे यहां तस्करी करना था, लेकिन इससे पहले ही आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। आरोपियों द्वारा चरस तस्करी का यह काम काफी समय से किया जा रहा था। अपराध शाखा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है। 

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़MP में पकड़ी गई चरस की बड़ी खेप; 1 करोड़ से ज्यादा कीमत, तीन दबोचे गए