फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशजानें, कहां पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, किसने किया यह हमला और क्यों

जानें, कहां पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, किसने किया यह हमला और क्यों

कहते हैं कि, कानून के हाथ लम्बे होते हैं लेकिन शहर के अपराधियों ने कानून को ही ताक पर रख दिया। मामला कंपू थाना क्षेत्र के गड्ढे वाले मोहल्ला का है, जहाँ शुक्रवार शाम 4 बजे, सट्टेबाजी का अड्डा चलये...

जानें, कहां पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया, किसने किया यह हमला और क्यों
एजेंसी ,ग्वालियरSat, 23 Jan 2021 01:33 PM
ऐप पर पढ़ें

कहते हैं कि, कानून के हाथ लम्बे होते हैं लेकिन शहर के अपराधियों ने कानून को ही ताक पर रख दिया। मामला कंपू थाना क्षेत्र के गड्ढे वाले मोहल्ला का है, जहाँ शुक्रवार शाम 4 बजे, सट्टेबाजी का अड्डा चलये जाने की सूचना पर पुलिस अमला सट्‌टा पकड़ने पहुंची थी। पर पुलिस वालों पर मोहल्ले की पुरुषों व महिलाओं ने भीषण पथराव कर दिया। जिसमें सभी पुलिस कर्मी व एसआई पत्थरों के बीच में घिर गए।

तीन पत्थर एसआई के सिर में लगे हैं। जिससे वह घायल हो गए हैं, जबकि अन्य पुलिस जवानों को भी महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। हमले के बाद फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस जवानों को वहां से निकाला। घायल एसआई को अस्पताल पहुंचाने के बाद 2 महिला सहित 7 को हिरासत में लिया है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस को कंपू थाना क्षेत्र के गड्ढे वाले मोहल्ला में एक दुल्लो बाई नामक महिला द्वारा सट्‌टे का अड्‌डा चलाए जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस की एक टीम एसआई सौरभ श्रीवास्तव के नेतृत्व में सट्‌टा पकड़ने के लिए पहुंची थी। पुलिस दुल्लो के अड्‌ढे पर पहुंची ही थी कि तभी छतों पर छिप कर बैठे महिला और पुरुषों ने पुलिस की टीम पर पथराव कर दिया। अचानक हुए हमले से पुलिस टीम में भगदड़ मच गई, तभी पुलिसकर्मियों ने इधर-उधर भाग कर जान बचाई, लेकिन इस हमले के दौरान एसआई सौरभ श्रीवास्तव पथराव के बीच में घिर गए।

वह सिर में पत्थर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। अभी तक सूचना मिलते ही अन्य थानों से पुलिस फोर्स वहां पहुंच गया। सबसे पहले घायल हालत में पुलिसकर्मी को वहां से निकाला। साथ ही घायल को अस्पताल पहुंचाया गया है। इधर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर एडिशनल एसपी, सीएसपी और अन्य थानों की पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने मौके से मुख्य आरोपी महिला दुल्लो सहित 7 लोगों को गिरफ्तार कर उन्हें थाने ले आई। फिलहाल पुलिस ने दो महिला और 5 पुरुषो के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।

प्रकरण पर जानकारी देते हुए ASP शहर सतेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि, सटोरियों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया है। इस हमले में एक एसआई सौरभ गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 7 लोगों को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें