फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशCM हाउस में कन्या पूजन, मुख्यमंत्री शिवराज और पत्नी साधना सिंह ने कन्याओं को परोसा भोजन, आपने हाथों से खिलाया भोज

CM हाउस में कन्या पूजन, मुख्यमंत्री शिवराज और पत्नी साधना सिंह ने कन्याओं को परोसा भोजन, आपने हाथों से खिलाया भोज

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह पारंपरिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कन्याओं के पैर धोए। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया। दंपत्ति ने बच्चियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

CM हाउस में कन्या पूजन, मुख्यमंत्री शिवराज और पत्नी साधना सिंह ने कन्याओं को परोसा भोजन, आपने हाथों से खिलाया भोज
Suyash Bhattलाइव हिंदुस्तान,भोपालTue, 04 Oct 2022 06:01 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

नवरात्रि व्रत और पूजा का फल कन्या पूजन से ही पूर्ण माना जाता है। मंगलवार को प्रदेश भर में कन्या भोजन और पूजन चल रहा है। इस पुण्य को कमाने के लिए मध्य प्रदेश के  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कन्याओं को भोजन कराया। जिसके लिए मुख्यमंत्री निवास पर कन्या पूजन और भोज का आयोजन किया गया। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी पत्नी साधना सिंह पारंपरिक विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कन्याओं के पैर धोए। इसके बाद कन्याओं को भोजन कराया। और इसके बाद दंपत्ति ने बच्चियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

दरअसल सीएम शिवराज ने कन्या पूजन और भोजन का फोटो ट्वीट किया। सीएम ने लिखा कि महानवमी के पावन पर्व पर शक्तिस्वरूपा कन्याओं का पूजन एवं कन्याभोज कराकर परम आनंद की अनुभूति हुई। बेटियों के रूप में पधारी मां जगदंबा के चरणों से हमारा घर आज धन्य हो गया। मैया सबका कल्याण करें, यही प्रार्थना करता हूं! जय माता दी।

शिवराज ने कहा कि आज पूरे देश और पूरे मध्यप्रदेश में अद्भुत आनंद के साथ माँ की पूजा और अर्चना हुई है। नवरात्रि का पावन पर्व उत्साह श्रद्धा और धूमधाम से मनाया गया है। 9 दिनों तक माँ के भक्तों ने दिन और रात मां की सेवा की है।

सीएम ने महानवमी की बधाई देते हुए लिखा कि सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सवार्थ साधिके। शरण्येत्र्यंबके गौरी नारायणी नमोस्तुते।। माँ के चरणों में एक ही प्रार्थना है कि वह जनता पर कृपा और आशीर्वाद की वर्षा करें। सब सुखी और निरोगी हों, सबका मंगल और कल्याण हो। माँ सदैव सब पर कृपा की वर्षा करती रहें।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें