अब शिवराज और वसुंधरा का क्या होगा? मिलेगा कोई काम या देंगे आराम, जेपी नड्डा ने दिया जवाब

Dec 13, 2023 10:51 pm ISTKrishna Bihari Singh लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्ली
share

शिवराज सिंह चौहान और वसुंधरा राजे की भविष्य में क्या भूमिकाएं होंगी। क्या इन्हें कोई जिम्मेदारी सौंपी जाएगी या इनको आराम दिया जाएगा। जेपी नड्डा ने इन सवालों का जवाब दिया है। जानें उन्होंने क्या कहा...

अब शिवराज और वसुंधरा का क्या होगा? मिलेगा कोई काम या देंगे आराम, जेपी नड्डा ने दिया जवाब

भाजपा की नई सरकारों ने बुधवार से मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में काम शुरू कर दिया है। राजस्थान में 15 दिसंबर को नई सरकार शपथ लेगी। पार्टी ने तीनों राज्यों में तीन कद्दावर नेताओं को दूसरी भूमिकाएं सौंपने का मन बनाया है। खुद भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक टीवी कार्यक्रम में यह जानकारी दी है। नड्डा से मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को लेकर सवाल पूछा गया था। इस पर भाजपा प्रमुख जेपी नड्डा ने कहा कि पार्टी सभी को नया काम सौंपेगी। 

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जेपी नड्डा ने एजेंडा आजतक कार्यक्रम में कहा कि ये सभी लोग हमारे वरिष्ठ नेता हैं। भाजपा तो ऐसी पार्टी है जो साधारण कार्यकर्ता का भी इस्तेमाल करने से नहीं चूकती। फिर इन वरिष्ठ नेताओं को छोड़ देने का सवाल ही नहीं है। हम इन्हें भी काम सौंपेंगे। हम इन नेताओं को इनके कद के हिसाब से जिम्मेदारी देंगे। पार्टी इनको अच्छे काम में लगाएगी। यह पूछे जाने पर कि बात करने के दौरान क्या उनको शिवराज और वसुंधरा या रमन सिंह के बागी तेवर की झलक नजर आती है। मानव स्वभाव को समझकर उनके अनुरूप व्यवहार करना एक भाजपा कार्यकर्ता को आता है। 

मध्य प्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chouhan) और राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जब हम अपने नेताओं से यह कहते कि बैठ जाइए तो ऐसी शब्दावली गलत होती लेकिन मैं उनसे यही कहता हूं कि आपका योगदान काफी ज्यादा है। चूंकि पार्टी कुछ नया करने की ओर कदम बढ़ा रही है जिसमें सहयोग की जरूरत है। भाजपा आज इस मुकाम तक पहुंची है तो इसमें वर्षों की तपस्या लगी है। 

इस दौरान नड्डा (BJP President JP Nadda) कांग्रेस पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं में नैतिकता नहीं है। कांग्रेस में नेता कुर्सी से चिपके रहते हैं। भाजपा में ऐसा नहीं होता है। भाजपा में त्याग की एक श्रृंखला मिल जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी (PM Narendra Modi) को ही देख लीजिए। वह जब संगठन में थे तब जो जिम्मेदारी दी गई उन्होंने उसे निभाया। भाजपा में ऐसे बहुत लोग हैं जिन्होंने पदों से इस्तीफा देकर संगठन का काम संभाला है। भाजपा में नेता राष्ट्र प्रथम का सिद्धांत पर चलते हैं। 

Krishna Bihari Singh

लेखक के बारे में

Krishna Bihari Singh

कृष्ण बिहारी सिंह वरिष्ठ पत्रकार और स्टेट टीम का हिस्सा (दिल्ली-NCR, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, राजस्थान और गुजरात )


संक्षिप्त विवरण

कृष्ण बिहारी सिंह पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। कृष्ण बिहारी सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। वह स्टेट टीम के साथ काम कर रहे हैं। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय मीडिया जगत में केबी उपनाम से चर्चित हैं। यूपी के मऊ जिले से ताल्लुक रखने वाले केबी महाराष्ट्र और हरियाणा में पत्रकारिता कर चुके हैं। मौजूदा वक्त में वह दिल्ली-एनसीआर में सक्रिय हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: कृष्ण बिहारी सिंह लोकमत, आज समाज, राष्ट्रीय सहारा, अमर उजाला और दैनिक जागरण अखबार में विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं। उन्होंने साल 2019 में जागरण डॉट कॉम से डिजिटल मीडिया में कदम रखा। कृष्ण बिहारी सिंह मौजूदा वक्त में भारत के प्रसिद्ध समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) की स्टेट टीम में डिप्टी चीफ एडिटर (कंटेंट क्रिएटर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि: लॉ (एलएलबी) और साइंस (बी.एससी, बायोलॉजी) से ग्रेजुएट कृष्ण बिहारी सिंह ने महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए और एमफिल किया है। कृष्ण बिहारी सिंह भारतीय राजनीति और वैश्विक मामलों के साथ विधि विषय की गहरी समझ रखते हैं। अखबार से लेकर टेलीविजन और अब डिजिटल मीडिया के बदलावों के साक्षी रहे कृष्ण बिहारी सिंह पाठकों की पसंद और बदलते ट्रेंड को बारीकी से समझते हैं।

रिपोर्टिंग एवं विशेषज्ञता: कृष्ण बिहारी सिंह राजनीति, जिओ पॉलिटिक्स, जन सरोकार और क्राइम की खबरों पर पैनी नजर रखते हैं। कृष्ण बिहारी सिंह ने अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में नेशनल, इंटरनेशनल, बिजनेस, रिसर्च एवं एक्सप्लेनर और संपादकीय टीमों के साथ लंबे समय तक काम किया है। यही वजह है कि खबर के पीछे छिपे एजेंडे की समझ रखने वाले केबी समसामयिक घटनाक्रमों पर गहरा विश्लेषण करते हैं।

पत्रकारिता का उद्देश्य: कृष्ण बिहारी सिंह 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ काम करते हैं। केबी का मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी उसका राष्ट्र और लोक कल्याण है। केबी खबरों को पहले प्रमाणिकता की कसौटी पर कसते हैं, फिर आम जनमानस की भाषा में उसे परोसने का काम करते हैं। केबी का मानना है कि रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचना देना वरन उन्हें सही और असल जानकारी देना है।

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|