इंदौर में 200 करोड़ की धोखाधड़ी, निवेश के नाम पर ऐंठे रुपए और फिर...

लाइव हिन्दुस्तान, इंदौर
Follow us on Google News
share

मामले में पुलिस द्वारा अब कोऑपरेटिव सोसाइटी के अधिकारी और इंदौर में जितने भी व्यक्ति निवेश के लिए आए थे उनके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर शुरू की है।

scam

इंदौर में मुंबई की एक कोऑपरेटिव सोसाइटी द्वारा 200 करोड़ के गबन का मामला सामने आया है जिसमें शिकायतकर्ताओं ने बताया कि कोऑपरेटिव सोसाइटी के कुछ लोगों ने निवेश के नाम पर उनसे लाखों रुपए लिए और कई गुना रिटर्न देने के नाम पर समिति द्वारा उन्हें किसी प्रकार का कोई रिटर्न नहीं दिया गया। जब संस्था के मेंबरों ने समिति के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने अपना पलड़ा झाड़ लिया। इसके बाद एमजी रोड थाने पर शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस द्वारा अब कोऑपरेटिव सोसाइटी के अधिकारी और इंदौर में जितने भी व्यक्ति निवेश के लिए आए थे उनके खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर शुरू की है।

एमजी रोड थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि मुंबई की एक श्री महाकाली को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसाइटी ने इंदौर में आकर कुछ व्यक्तियों को संस्था में रुपए लगाने की बात कही थी। जब इंदौर में कई लोगों ने इस कोऑपरेटिव सोसाइटी में अपने रुपए लगा दिए तो संस्था ने यह बताया कि समिति में लगाए गए रूपयों को जल्द दुगना करके उन्हें रिटर्न दे दिया जाएगा लेकिन जब इंदौर के सभी इन्वेस्टरों को रुपए नहीं मिले तो उन्होंने थानों की शरण ली है।

थाना प्रभारी विजय सिसोदिया ने बताया कि कल माहेश्वरी द्वारा श्री महाकाली ग्रुप आफ कंपनी जो कि मुंबई के पति पर रजिस्टर्ड है समिति के कर्ताधर्ता पंकज सोलंकी, रितेश, दिलीप कुमार,भारती विजय शाह व अन्य के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

इंदौर के एमजी रोड थाने के सुख सागर अपार्टमेंट में रहने वाली ज्योति द्वारा थाने पर शिकायत दर्ज कराई थी कि महाकाल कोऑपरेटिव सोसायटी मुंबई के संस्था के कुछ कर्मचारियों द्वारा ज्योति से 12,50,000 लिए गए थे, वही इंदौर के कुछ लोगों ने इस कोऑपरेटिव सोसाइटी में रुपए दुगने और टिकने करने के नाम पर इन्वेस्टमेंट कर दिया गया था वहीं कुछ समिति के बोर्ड आफ डायरेक्टर धार में भी रहते हैं।             

Aditi Sharma

लेखक के बारे में

Aditi Sharma

अदिति शर्मा

अदिति शर्मा डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें लाइव हिंदुस्तान, TV9 भारतवर्ष और न्यूज नेशन जैसे संस्थानों में 9 वर्षों का अनुभव है। BCA और MMC की शैक्षणिक पृष्ठभूमि के साथ, वे तकनीक और पत्रकारिता के मूल्यों का सटीक संतुलन बनाती हैं। उनकी विशेषज्ञता राजनीति, अपराध और शोध-आधारित लेखन में है, जहां वे सकारात्मक प्रभाव डालने वाली विश्वसनीय पत्रकारिता को प्राथमिकता देती हैं।


विस्तृत बायो

डिजिटल मीडिया के इस दौर में, अदिति शर्मा पिछले 9 सालों से सूचनाओं को खबरों में और खबरों को अटूट विश्वसनीयता में बदलने का काम कर रही हैं। वर्तमान में 'लाइव हिंदुस्तान' में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत रहते हुए, उनकी पत्रकारिता का मुख्य आधार रफ्तार के साथ गहरी सटीकता बनाए रखना रहा है। उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि तकनीकी और मीडिया शिक्षा का एक संतुलित मेल है। उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से BCA किया है। इसके बाद उन्होंने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट (ITMI) से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की, जिसने उनके पत्रकारिता कौशल को निखारा।


अदिति के करियर का एक बड़ा हिस्सा TV9 भारतवर्ष, न्यूज नेशन और इंडिया टुडे जैसे देश के प्रतिष्ठित न्यूज रूम्स के साथ बीता है। इस दौरान उन्होंने न केवल पॉलिटिक्स, क्राइम और स्टेट न्यूज जैसी 'हार्ड-कोर' खबरों को कवर किया, बल्कि फीचर राइटिंग, ओपिनियन आर्टिकल्स और रिसर्च-आधारित गहन लेखन के जरिए खबरों की तह तक जाने का सफल प्रयास किया है।


उनके लिए पत्रकारिता केवल सूचना देना नहीं, बल्कि मल्टीमीडिया का एक संपूर्ण अनुभव है। एंकरिंग से लेकर वीडियो प्रोडक्शन और 'कैलेंडर जर्नलिज्म' से लेकर 'फैक्ट चेक' तक, उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता के हर अनिवार्य पहलू को जिया है। सोशल मीडिया की नब्ज पहचानना और कंटेंट को लाखों लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना उनकी सबसे बड़ी पेशेवर ताकत है।


तथ्यों के प्रति उनकी ईमानदारी और 'मीडिया लॉ एंड एथिक्स' के दायरे में रहकर जनता की आवाज उठाना ही उनकी पत्रकारिता का असली उद्देश्य है। वे नई तकनीक और पत्रकारिता के पुराने मूल्यों के बीच एक ऐसा संतुलन बनाने में विश्वास रखती हैं, जिससे समाज को न केवल सही जानकारी मिले, बल्कि उस पर लोगों का भरोसा भी बना रहे। उनका हमेशा यह प्रयास रहता है कि उनकी खबरों से समाज में एक सकारात्मक बदलाव आए।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़इंदौर में 200 करोड़ की धोखाधड़ी, निवेश के नाम पर ऐंठे रुपएऔर फिर...