Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़In Rewa the girlfriend said marry me now Angry lover thrashed her on the road video viral
रीवा में प्रेमिका ने कहा अब मुझसे शादी करो; नाराज प्रेमी ने सड़क पर कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

रीवा में प्रेमिका ने कहा अब मुझसे शादी करो; नाराज प्रेमी ने सड़क पर कर दी पिटाई, वीडियो वायरल

संक्षेप:

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में प्रेमिका द्वारा शादी के लिए कहने पर प्रेमी को इतना गुस्सा आया कि, उसने बीच रास्ते पर ही प्रेमिका की पिटाई शुरू कर दी। लड़के ने प्रेमिका को इतना पीटा कि वो बेहोश हो गई।

Dec 24, 2022 10:30 am ISTMohammad Azam लाइव हिंदुस्तान, रीवा
share Share
Follow Us on

रीवा जिले में एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका के साथ शादी के लिए कहने पर मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, जब प्रेमिका ने प्रेमी की शादी की बात तो प्रेमी काफी गुस्से में आ गया और उसकी बेरहमी से सड़क पर पिटाई शुरु कर दी। प्रेमी द्वारा प्रेमिका को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया में  वायरल हो रहा है। वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो रीवा जिले के मऊगंज थाना क्षेत्र का है। वायरल वीडियो में प्रेमिका अपने प्रेमी से शादी करके साथ चलने की जिद कर रही थी। इस बात से नाराज होकर प्रेमी ने पहले तो प्रेमिका को जोरदार तमाचा मारा फिर प्रेमिका को जमीन पर पटक कर जमकर लात और घूंसो से उसकी पिटाई शुरु कर दी। मारपीट के दौरान प्रेमिका बेहोश हो गई। काफी देर तक युवती बेहोशी की हालात में सड़क किनारे पड़ी रही। बाद में मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने युवती को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और धारा 151 के मामला दर्ज किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

यह पूरी घटना बुधवार की है। युवक और युवती दोनो के बीच प्रेम संबंध था। मारपीट करने वाला युवक मऊगंज स्थित ढेरा गांव का निवासी है जबकि युवती दूसरे गांव की है। दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और लड़के ने लड़की की पिटाई कर दी। मौके पर उपस्थित लोगों ने डायल-100 पुलिस को सूचना दी थी। सूचना मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस युवक और युवती को अपने साथ ले गई। इसके बाद युवती को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया। थाने पहुंची युवती की मां ने किसी तरह की शिकायत नहीं दर्ज कराई। जिसपर पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार धारा युवक के खिलाफ 151 के तहत कार्यवाही की।

Mohammad Azam

लेखक के बारे में

Mohammad Azam

संक्षिप्त विवरण

मोहम्मद आजम पिछले 3.5 सालों से पत्रकारिता कर रहे हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्टेट टीम में बतौर कंटेंट प्रोडूसर काम कर रहे हैं।


विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: मोहम्मद आजम पिछले तीन सालों से ज्यादा समय से पत्रकारिता कर रहे हैं। कम समय में आजम ने पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया की बारीकियां सीखी हैं और अब भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्टेट न्यूज टीम में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

आजम ने ग्रेजुएशन तक विज्ञान की पढ़ाई की है, लेकिन राजनीतिक विषयों में रुचि उनको पत्रकारिता की तरफ खींच लाई। आजम ने अपना पोस्ट ग्रेजुएशन देश के अग्रणी संस्थानों में से एक भारतीय जनसंचार संस्थान से पूरा किया। विज्ञान बैकग्राउंड होने के चलते आजम को फैक्ट आधारित पत्रकारिता करने में महारत हासिल है।


राजनीतिक पत्रकारिता में आजम

आजम की देश की राजनीति में काफी रुचि है। आजादी के पहले से लेकर आजादी के बाद की राजनीतिक घटनाओं की कई किताबों का अध्ययन होने के चलते अच्छी समझ है। यही कारण रहा कि आजम ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीतिक बीट से की। राजनीति के साथ आजम क्राइम और सोशल मीडिया पर वायरल चल रही खबरों में भी अच्छी महारत हासिल है।


पत्रकारिता का उद्देश्य

आजम का मानना है कि पत्रकारिता जनपक्षीय होनी चाहिए। पत्रकारिता के दौरान अपनी भावनाओं को काबू में रखकर तथ्य आधारित पत्रकारिता आजम को जिम्मेदार बनाती है। पत्रकारिता में आजम तथ्य आधारित सूचनाएं पहुंचाने के साथ ही, साहित्यिक लेखन में भी महारत हासिल है।


विशेषज्ञता ( Area of Expertise )

पॉलिटिकल और क्राइम की खबरें
राजनीति से जुड़े लोगों के इंटरव्यू
क्राइम और वायरल खबरें
पॉलिटिकल एक्सप्लेनर

और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|