बुरहानपुर में हिंदू शख्स ने ही तोड़ी थी हनुमान मूर्ति, त्योहार पर माहौल खराब करने की थी कोशिश

May 03, 2022 08:37 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिंदुस्तान, बुरहानपुर
share Share
Follow Us on

दक्कन का द्वार कहे जाने वाले बुरहानपुर में शांति भंग करने की नीयत से मालीवाड़ा हनुमान मंदिर में मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जैसे ही पुलिस को भनक लगी, बुरहानपुर पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई।

बुरहानपुर में हिंदू शख्स ने ही तोड़ी थी हनुमान मूर्ति, त्योहार पर माहौल खराब करने की थी कोशिश

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में ईद और परशुराम जयंती के मौके पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गई। हालांकि पुलिस की तत्परता से कोई बड़ी घटना नहीं हुई। यहां पर कुछ असामाजिक तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की नीयत से हनुमान मंदिर की मूर्ति को खंडित कर दिया। पूरे मामले में सीसीटीवी पुलिस के लिए मददगार साबित हुआ। सीसीटीवी की मदद से खुलासा हुआ कि हनुमान मंदिर में सतीश चौहान नाम के आरोपी ने तोड़फोड़ की थी। पुलिस ने आरोपी सतीश चौहान को गिरफ्तार कर लिया है। हनुमान मंदिर में तोड़फोड़ की यह घटना ईद और परशुराम जयंती के एक दिन पहले की बताई जा रही है।

दो घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार
दक्कन का द्वार कहे जाने वाले बुरहानपुर में शांति भंग करने की नीयत से मालीवाड़ा हनुमान मंदिर में मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। जैसे ही पुलिस को भनक लगी, बुरहानपुर पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो पता चला कि मंदिर में तोड़फोड़ करने वाला कोई और नहीं बल्कि हिंदू शख्स सतीश चौहान है। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सिर्फ दो घंटे के अंदर आरोपी को अपनी गिरफ्त में लेकर शहर की फिजा बिगड़ने से बचा लिया। 

आमजन से शांति की अपील
बुरहानपुर एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो, इसे लेकर पुलिस ने चाक चौबंद व्यस्था कर रखी है। 350 सीसीटीवी कैमरे के अलावा ड्रोन कैमरों से भी शहर की निगरानी की जा रही है। शहर में मोबाइल पेट्रोलिंग पार्टी लगी है। फिक्स पाइंट्स, क्विक रिएक्शन फोर्स ने जिले में मोर्चा संभाल रखा है। सभी धार्मिक स्थल और संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस बल तैनात है। बुरहानपुर एसपी राहुल लोढ़ा ने आमजन से अपील की कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। किसी भी आसामाजिक तत्व और माहौल खराब करने की कोशिश करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट एजुकेशन न्यूज़ , CBSE Board Result, MP Board 10th result, MP Board 12th result अपडेट हिंदी में हिंदुस्तान पर|
;;;