फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन, क्या होगी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन, क्या होगी प्रक्रिया

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग 7 हजार 500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती करेगा। वर्ष 2023-24 के लिए विभाग शिक्षकों की भर्ती करने जा रहा है। भर्ती के लिए कब से आवेदन कर सकेंगे। इस रिपोर्ट में जानें...

मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों की बंपर भर्ती, जानें कब से कर सकेंगे आवेदन, क्या होगी प्रक्रिया
Krishna Singhवार्ता,भोपालSun, 27 Nov 2022 08:14 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग 7 हजार 500 प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती करेगा। अकादमिक-सत्र वर्ष 2023-24 के लिए विभाग द्वारा पदों का विस्तृत विवरण, नियम, निर्देश, प्रक्रिया, आरक्षण अर्हता आदि एमपी ऑनलाईन पोर्टल पर 28 फरवरी 2023 से उपलब्ध रहेगा। आवेदकों की उम्र की गणना पहली जनवरी 2023 से की जाएगी। अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु के संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग के प्रचलित निर्देश लागू होंगे।

आयुक्त लोक शिक्षण अभय वर्मा ने बताया कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा, 2020 में अर्ह पाये गये अभ्यर्थियों से स्कूल शिक्षा विभाग में वर्ष 2022-23 एवं 2023-24 में लोक सेवकों के सेवानिवृत्त होने से खाली हुए पदों पर भर्ती की जानी है। पदों को भरने की प्रक्रिया मार्च 2023 से आरंभ की जाएगी। जनजातीय कार्य विभाग द्वारा रिक्त पदों की जानकारी उपलब्ध कराए जाने पर संयुक्त कॉउंसलिंग की जाएगी। पदों की संख्या में कमी अथवा वृद्धि की जा सकेगी।

शिक्षकों की भर्ती मध्य प्रदेश राज्य स्कूल शिक्षा सेवा (शैक्षणिक संवर्ग), सेवा शर्तों एवं संशोधित नियमों के तहत की जाएगी। प्राथमिक शिक्षकों के खाली पदों पर भर्ती की प्रक्रिया प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 की मेरिट के आधार पर शुरू की जाएगी। पूरी भर्ती प्रक्रिया में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर जीरो टोलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। हाल ही में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा था कि भ्रष्टाचार एक कोढ़ है जिसे पूरी तरह समाप्त करना है। 

मध्य प्रदेश स्कूली शिक्षा विभाग वर्ग-1, 2 और 3 में शिक्षकों की भर्ती कर रहा है। सबसे ज्यादा शिक्षकों की भर्ती वर्ग-3 में की जा रही है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार अगले दो वर्षों के दौरान लगभग हजारों शिक्षकों की भर्तियां की जाएंगी। इसके लिए वित्त विभाग से मंजूरी मिल गई है। बताया जाता है कि स्कूली शिक्षा विभाग में 19 हजार से ज्यादा पद खाली हैं। साल 2018 में मध्य प्रदेश शिक्षक पात्रता वर्ग 1 और वर्ग 2 के लिए परीक्षाएं आयोजित हुई थीं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें