फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की दीमक से तुलना की, संघ ऊपर से नहीं दिखता नीचे करता है काम

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की दीमक से तुलना की, संघ ऊपर से नहीं दिखता नीचे करता है काम

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तुलना दीमक से की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दीमक ऊपर नहीं दिखती नीचे काम करती है, उसी तरह आरएसएस...

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की दीमक से तुलना की, संघ ऊपर से नहीं दिखता नीचे करता है काम
भोपाल, लाइव हिंदुस्तानMon, 10 Jan 2022 01:31 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की तुलना दीमक से की है। उन्होंने कहा कि जिस तरह दीमक ऊपर नहीं दिखती नीचे काम करती है, उसी तरह आरएसएस भी नीचे काम करती है। 

 

दिग्विजय सिंह ने इंदौर में यह बात कही। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि आप ऐसे संगठन से लड़ रहे हैं जो ऊपर नहीं दिखता है बल्कि नीचे है। जिस तरह किसी के घर या वस्तु में दीमक लगती है, उसी तरह संघ काम करता है। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोग मुझ से बहस करें और बताएं कि आपका संगठन है कहां। उसका अस्तित्व नहीं है। संघ रजिस्टर्ड संस्था नहीं है। संघ गुपचुप करके छिपकर काम करता है। ये लोग केवल कानाफूसी करते हैं और गलत भावना फैलाते हैं। कभी आंदोलन नहीं करते, आम जनता या किसान की समस्या पर नहीं लड़ेंगे। 

हिंंद धर्म को कभी खतरा नहीं रहा
दिग्विजय सिंह ने कहा कि हिंदू धर्म को कभी खतरा नहीं रहा। ईसाई धर्म पहले भारत में आया फिर पश्चिम में गया। ईसा मसीह के 40 साल बाद ही आ गया था। तब खतरा नहीं हुआ। सिंह ने कहा कि मुसलमान आठवीं सदी में आ गए थे और 500 साल शासन किया मगर तब हिंदू धर्म को खतरा नहीं हुआ। उन्होंने संघ को घेरते हुए आरोप लगाया है कि हिंदू धर्म को खतरा बताया जाता है और उसी से ये राजनीतिक रोटियां सेंकते हैं और राजनीतिक पद लेते हैं। आज जब राष्ट्रपति से लेकर नीचे तक के पदों पर हिंदू हैं तो फिर धर्म को खतरा किससे है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें