डुप्लीकेट योगी को आया गुस्सा, नरम पड़ी पुलिस; CM शिवराज और गडकरी के कार्यक्रम का VIDEO वायरल

लाइव हिंदुस्तान, निवाड़ी
Follow us on Google News
share

योगी जैसे दिखने वाले शख्स ने बताया, मैं कुर्सी पर बैठा था तभी पुलिस वाले आए और मुझसे कहने लगे आप यहां से उठिए। योगी का डुप्लीकेट यहां नहीं बैठ सकता। आप पीछे जाइए और वहां बैठिए।

duplicate yogi got angry  police relented video of cm shivraj and gadkari program goes viral

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में योगी आदित्यनाथ की वेशभूषा में बैठे एक शख्स को पुलिस ने उठा दिया। इस बात पर पुलिस और शख्स की झड़प हो गई। देखते ही देखते डुप्लीकेट योगी को गुस्सा आ गया। गुस्से को देख मध्य प्रदेश पुलिस नरम पड़ गई। इसके बाद डुप्लीकेट योगी को आगे बैठने दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। योगी की तरह दिखने वाला व्यक्ति निवाड़ी जिला के पृथ्वीपुर का रहने वाला है। उसका नाम दिलीप कुमार जैन है।

योगी जैसे दिखने वाले शख्स ने बताया, मैं कुर्सी पर बैठा था तभी पुलिस वाले आए और मुझसे कहने लगे आप यहां से उठिए। योगी का डुप्लीकेट यहां नहीं बैठ सकता। आप पीछे जाइए और वहां बैठिए। मैंने कहा, योगी का चेहरा मुझसे मिलता है इसमें मेरा क्या कसूर। लेकिन पुलिस वाले नहीं माने और मुझसे उठने के लिए कहने लगे। इस पर मुझे क्रोध आ गया और मैं पुलिस वालों से भिड़ गया। इसके बाद यहां बैठी पब्लिक भी मेरे लिए चिल्लाने लगी, तब पुलिस वाले शांत हुए और मुझे बैठने दिया।

दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का निवाड़ी जिला के ओरछा में कार्यक्रम था। ओरछा से मध्य प्रदेश के बुंदेलखंड के लिए करीब डेढ़ दर्जन सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करना था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को सुनने के लिए काफी संख्या में लोग आए हुए थे। इसी बीच योगी की तरह भगवा धोती और कुर्ता पहन कर एक शख्स भी आया था, जो लोगों का आकर्षण का केंद्र रहा। यही वेशभूषा इस डुप्लीकेट योगी के लिए परेशानी का कारण बन गया। हालांकि कुछ देर बाद सब कुछ सामान्य हो गया।

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने ओरछा-टीकमगढ़ मार्ग पर बेतवा नदी के पुल का लोकार्पण सहित एमपी/यूपी की विभिन्न 550 किलोमीटर लंबी 18 सड़क परियोजनाओं के विस्तार का शिलान्यास किया। नितिन गडकरी ने ओरछा के रामराजा सरकार दरबार पहुंचकर दर्शन किए। नितिन गडकरी ने जनता को संबोधित करते कहा कि जिस तरह अयोध्या से चित्रकूट जनकपुर को जोड़ा जा रहा है उसी तरह ओरछा को भी अयोध्या से जोड़ा जाएगा इसका मैं घोषणा करता हूं। वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जैसे उज्जैन में महालोक बना है उसी तरह ओरछा में भी रामराजा लोक बनाया जाएगा। शीघ्र ही इसकी रूपरेखा तैयार कर ली जाएगी।

Devesh Mishra

लेखक के बारे में

Devesh Mishra
देवेश मिश्रा लाइव हिन्दुस्तान में कार्यरत हैं। साल 2022 में उन्होंने यहीं से बतौर ट्रेनी अपने करियर की शुरुआत की। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। उन्हें वायरल और यूनिक खबरों में विशेष दिलचस्पी रहती है। खबर लिखने के साथ-साथ वीडियो और पॉडकास्ट बनाने में भी मन रमता है। देवेश को डिबेट का शौक है। इसके लिए उन्हें दर्जनों बार गोल्ड मेडल भी मिल चुका है। समय मिलने पर साहित्य की शरण में जाना पसंद करते हैं। कीबोर्ड के बाद अब हारमोनियम पर उंगलियां सेट कर रहे हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़VIDEO: डुप्लीकेट योगी को आया गुस्सा, नरम पड़ी पुलिस