फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशएमपी में धार्मिक स्थल पर अपशब्द बोलने को लेकर दो समुदाय में विवाद, 9 गिरफ्तार

एमपी में धार्मिक स्थल पर अपशब्द बोलने को लेकर दो समुदाय में विवाद, 9 गिरफ्तार

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के दिवेल गांव में बीती रात दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में झगड़ा धार्मिक स्थल पर अपशब्द बोलने के बाद

एमपी में धार्मिक स्थल पर अपशब्द बोलने को लेकर दो समुदाय में विवाद, 9 गिरफ्तार
Krishna Singhहिंदुस्तान,रतलामSat, 28 Jan 2023 12:21 AM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के दिवेल गांव में बीती रात दो समुदायों के बीच विवाद हो गया। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में झगड़ा धार्मिक स्थल पर अपशब्द बोलने के बाद विवाद करते हुए मंदिर में प्रवेश करने को हुआ। कुछ लोगों ने मंदिर के पुजारी से मारपीट भी की। दोनों समुदायों के लोग आमने सामने आ गये। मामले की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर और एसपी बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और स्थिति पर काबू पाया। वहीं हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में धामनोद पुलिस चौकी का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने आरोपियों पर केस दर्ज करने की मांग रखी। इसके बाद 9 युवकों को गिरफ्तार किया गया है। 

बताया जाता है कि 26 जनवरी की शाम को मंदिर के पास अपशब्द बोलने की बात को लेकर समुदाय विशेष के कुछ युवकों और स्थानीय लोगों के बीच कहा-सुनी हो गई। विवाद करते हुए कुछ युवक मंदिर में प्रवेश कर गए। इसमें पुजारी के परिवार के कुछ सदस्यों को भी चोट लग गई। बता दें कि दिवेल गांव में पास ही दोनों समुदाय के धार्मिक स्थल हैं। लाउडस्पीकर को लेकर पूर्व में भी छोटे-मोटे विवाद हुए हैं। मंदिर के पुजारी से मारपीट की जानकारी मिलने के बाद हिंदू संगठन के कार्यकर्ता धामनोद चौकी और दिवेल गांव पहुंच गए। स्थिति तनावपूर्ण होने पर रतलाम कलेक्टर और एसपी तत्काल गांव में पहुंचे। 

पुलिस अधिकारियों ने आक्रोशित लोगों को समझा कर स्थिति पर काबू पाया। देर रात तक कलेक्टर और एसपी गांव में ही रुके। अधिकारियों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला। मंदिर के पुजारी रामचंद्र शर्मा की शिकायत पर धामनोद पुलिस चौकी पर 9 युवकों के खिलाफ मारपीट और विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवाद करने वाले सभी लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया गया है।

रतलाम एसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि दिवेल गांव में गंभीर घटनाक्रम सामने आया है। सीसीटीवी आधार पर आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। मैं खुद कलेक्टर साहब के वहां पहुंचा था। प्रथम दृष्टया जानकारी में जो बात सामने आई है। उसमें पाया गया है कि कुछ युवकों के बीच आपस में किसी बात को कहा-सुनी हुई। इसको लेकर कुछ लोग मंदिर में घुस गए। पूरी घटना की जांच के बाद 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें