फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशनगर पालिका के एक कार्यक्रम में हुआ डर्टी डांस, जल बिहार मेले में सरकारी अधिकारियों के सामने लगाए ठुमके

नगर पालिका के एक कार्यक्रम में हुआ डर्टी डांस, जल बिहार मेले में सरकारी अधिकारियों के सामने लगाए ठुमके

इस सरकारी कार्यक्रम में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेता के अलावा नगर पालिका के अधिकारी और कई कर्मचारी भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी मंच पर चल रहे इस अश्लील डांस को रोकने की कोशिश नहीं की।

नगर पालिका के एक कार्यक्रम में हुआ डर्टी डांस, जल बिहार मेले में सरकारी अधिकारियों के सामने लगाए ठुमके
Suyash Bhattलाइव हिंदुस्तान,भोपालMon, 17 Oct 2022 12:17 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के एक सरकारी कार्यक्रम में डर्टी डांस का एक मामला सामने आया है। इस मामले में सबसे आश्चर्य वाली बात यह देखने को मिली कि मंच पर नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी के अलावा कई भाजपा के नेता भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी इस सरकारी कार्यक्रम में अश्लील नृत्य को रोकने का प्रयास या बंद कराने का साहस नहीं किया। 

दरअसल छतरपुर जिले के नगर पालिका प्रशासन द्वारा मेला जलबिहारियों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। लेकिन यहां सरकारी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए मंच पर अश्लील डांस हो रहा था। इस कार्यक्रम में बाहर से आई बालाओं ने फिल्मी गानों पर जमकर अश्लील भाव भंगिमा के साथ डांस किया। अब इस सरकारी आयोजन में अश्लील डांस की चर्चा पूरे जिले में जोरों पर है। जिसका वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

जानकारी के अनुसार इस सरकारी कार्यक्रम में सत्ताधारी पार्टी भाजपा के नेता के अलावा नगर पालिका के अधिकारी और कई कर्मचारी भी मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी मंच पर चल रहे इस अश्लील डांस को रोकने की कोशिश नहीं की। बताया जाता है कि देर रात तक मेला जलबिहार के मंच पर खुलेआम अश्लील डांस चलता रहा। ये भी जानकारी मिली है कि यह कार्यक्रम का आयोजन नगर पालिका द्वारा किया गया था।

बताया जाता है कि इस कार्यक्रम में अश्लील डांस के पहले ही नगर पालिका अध्यक्ष कार्यक्रम से घर चली गई। हालांकि भाजपा के महामंत्री एवं नगर पालिका अध्यक्ष के पति के सामने ऐसे अश्लील ठुमके से पालिका का सभ्य मंच दागदार होता नजर आया। अश्लील डांस के दौरान कई बार मौजूद दर्शकों में हंगामा मच गया। इस दौरान माहौल को पुलिस बार-बार संभालती नजर आई। लेकिन जब अधिक विवाद होने लगा तो अध्यक्ष पति वहां से भाग निकले। जिस तरह से सांस्कृतिक परंपरागत जल विहार मेले में अश्लीलता परोसी गई है।

इस मामले को लेकर बुंदेलखंड महिला कांग्रेस सेवादल प्रभारी दीप्ति पांडे ने कहा कि संस्कृति के नाम पर अश्लील डांस से छतरपुर की मर्यादा को धूमिल किया है। यह स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि भगवान के जल बिहार पर निकलने के दौरान मेला जलबिहार होता है। लेकिन नगर पालिका ने जो अश्लीलता परोसी है वो बेहद शर्मनाक है।

इसी कड़ी में भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह ने इसे लेकर कहा कि हमें जानकारी नहीं है की क्या हुआ है। इसकी जानकारी मीडिया के द्वारा प्राप्त हुई है। साथ ही उन्होंने पार्टी गाइडलाइन के तहत कार्रवाई करते हुए कार्यक्रम के अध्यक्ष को फटकार लगाई जाएगी। और कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो इसपर कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें