फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमोहन भागवत तो मस्जिद-मदरसा जाने लगे, कुछ दिनों में मोदी भी 'टोपी' पहनने लगेंगे: दिग्विजय सिंह

मोहन भागवत तो मस्जिद-मदरसा जाने लगे, कुछ दिनों में मोदी भी 'टोपी' पहनने लगेंगे: दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने कहा, 'भाजपा इन दिनों आलोचना के लिए खासकर राहुल गांधी को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने के भीतर मोहन भागवत मदरसा और मस्जिद जाने लगे हैं।'

मोहन भागवत तो मस्जिद-मदरसा जाने लगे, कुछ दिनों में मोदी भी 'टोपी' पहनने लगेंगे: दिग्विजय सिंह
Niteesh Kumarभाषा,इंदौरTue, 15 Nov 2022 02:31 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

राज्यसभा सदस्य और कांग्रेस के सीनियर नेता दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर आरएसएस और बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने मंगलवार को कहा किया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की अगुवाई में जारी भारत जोड़ो यात्रा का असर RSS प्रमुख मोहन भागवत पर पड़ रहा है। उन्होंने दावा किया कि भागवत को मदरसा और मस्जिद जाने पर मजबूर होना पड़ा है और कुछ ही दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी 'टोपी' पहननी शुरू कर देंगे।

दिग्विजय भारत जोड़ो यात्रा की आयोजन समिति के प्रमुख हैं। उन्होंने इंदौर में यात्रा की तैयारियों की समीक्षा के बीच कहा, 'भाजपा इन दिनों आलोचना के लिए खासकर राहुल गांधी को इसलिए चुन रही है, क्योंकि उनकी भारत जोड़ो यात्रा के एक महीने के भीतर भागवत मदरसा और मस्जिद जाने लगे हैं। थोड़े ही दिनों में मोदी भी टोपी पहनने लगेंगे।'

भारत लौटने के बाद 'टोपी' नहीं लगाते मोदी: दिग्विजय
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सऊदी अरब और अन्य देशों में तो 'टोपी' पहनते हैं, लेकिन वह भारत लौटने के बाद सिर पर 'टोपी' नहीं लगाते। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि 7 सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा का 2 महीने के भीतर बहुत असर हुआ है। इसीलिए संघ के एक बड़े नेता को कहना पड़ा कि देश के गरीब लोग और गरीब  व अमीर लोग और अमीर होते जा रहे हैं। दिग्विजय ने कहा कि आप देखिएगा, जब यह यात्रा अपने आखिरी मुकाम श्रीनगर पहुंचेगी, तब क्या होता है। 

'SC-ST की भलाई के नाम पर केवल दिखावटी आयोजन'
दिग्विजय सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लोगों की भलाई के नाम पर केवल दिखावटी आयोजनों पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा, 'हमें गर्व है कि द्रौपदी मुर्मू हमारे देश की राष्ट्रपति हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वह मध्य प्रदेश में आदिवासियों को दी जाने वाली प्रताड़ना पर कुछ बोलेंगी। अगर वह इस विषय में न बोलना चाहें, तो हमारे प्रतिनिधिमंडल को उनसे चर्चा का समय दे सकती हैं। पिछली बार अनुसूचित जाति के रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति बने थे। प्रधानमंत्री बताएं कि उनकी सरकार ने कोविंद के कार्यकाल के दौरान देश के करोड़ों दलितों के हित में क्या किया?'

भाजपा की B टीम है आप और AIMIM: दिग्विजय 
गुजरात के आगामी विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी (आप) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहाद उल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की सक्रियता पर भी दिग्विजय ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि वह बरसों से बोलते आ रहे हैं कि ये पार्टियां संघ की 'कांग्रेस मुक्त भारत' परिकल्पना का हिस्सा और 'भाजपा की बी टीम' हैं। उन्होंने दावा किया कि दोनों पार्टियां (आप और एआईएमआईएम) सिर्फ अन्य दलों के वोट काटने के लिए चुनाव लड़ती हैं, ताकि भाजपा को मदद मिल सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें