फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशराजनीतिक दलों से दूरी न बनाएं किसान, दिग्विजय सिंह ने किसान संगठनों को सलाह

राजनीतिक दलों से दूरी न बनाएं किसान, दिग्विजय सिंह ने किसान संगठनों को सलाह

तीन कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन अभी तक राजनीतिक दलों से परहेज करते रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किसानों को राजनीतिक दलों के साथ जाने की सलाह...

राजनीतिक दलों से दूरी न बनाएं किसान, दिग्विजय सिंह ने किसान संगठनों को सलाह
भोपाल, लाइव हिंदुस्तान Mon, 27 Sep 2021 05:32 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

तीन कृषि कानूनों को लेकर प्रदर्शन कर रहे किसान संगठन अभी तक राजनीतिक दलों से परहेज करते रहे हैं। लेकिन मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने किसानों को राजनीतिक दलों के साथ जाने की सलाह दी है। दिग्विजय सिंह ने किसान संगठनों से कहा है कि उन्हें राजनीतिक पार्टियों से परहेज नहीं करना चाहिए। भाजपा को भी वे आंदोलन में आमंत्रित करें। सभी पार्टियों को अपने साथ लें। 

धरने में पहुंचे थे दिग्विजय सिंह 
दिग्विजय सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसानों व मजदूरों की लड़ाई में कभी पीछे नहीं हटी है और उनके साथ खड़ा है। किसान आंदोलन के भारत बंद के तहत भोपाल में करोंद मंडी पर आयोजित धरने में दिग्विजय सिंह पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव घोषणा पत्र में नए कृषि कानूनों का कोई उल्लेख नहीं किया है। कानून बनाते समय सरकार ने किसानों के प्रतिनिधियों से भी चर्चा तक नहीं की गई है। 

ऐसे तो छोटा व्यापारी बनकर रह जाएगा एजेंट
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कानूनों की वजह से बड़ा व्यापारी लायसेंस देकर हरेक मंडी में जाने का अधिकार पा लेगा। वहीं छोटा व्यापारी उनका एजेंट बनकर रह जाएगा। धरने में कांग्रेस के अलावा भारतीय किसान यूनियन के अनिल यादव, किसान सभा के प्रहलाद बैरागी सीपीएम के जसविंदर सिंह, सीपीएम शैलेंद्र शैली जैसे नेता भी शामिल  हुए। धरने के लिए करोंद मंडी क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात की गई थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें