फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशयह दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे...भारत जोड़ो यात्रा के दौरान VIDEO में देंखे कैसे जमकर थिरके दिग्विजय सिंह 

यह दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे...भारत जोड़ो यात्रा के दौरान VIDEO में देंखे कैसे जमकर थिरके दिग्विजय सिंह 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कमेंट्स के साथ ही लोग बढ़-चढ़कर सिंह के डांस को काफी पसंद भी कर रहे हैं।

यह दोस्ती हम नहीं छोड़ेंगे...भारत जोड़ो यात्रा के दौरान VIDEO में देंखे कैसे जमकर थिरके दिग्विजय सिंह 
Himanshu Kumar Lallभोपाल, लाइव हिन्दुस्तानTue, 22 Nov 2022 08:50 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का फिल्मी गानों पर डांस का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। कमेंट्स के साथ ही लोग बढ़-चढ़कर सिंह के डांस को काफी पसंद भी कर रहे हैं। भारत जोड़ों यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं ने ब्रेक लिया था। इसी दौरान, एक के बाद एक फिल्मी गानों पर सिंह थिरकते हुए नजर आए थे।

फिल्म शोले के गाने 'ये दोस्ती हम नहीं तोड़ेंगे' पर थिरके।  इससे पहले सिंह ने कांग्रेसियों और यात्रियों के साथ ब्रह्मास्त्र फिल्म के रोमांटिक सॉंग 'केसरिया तेरा इश्क है पिया' पर भी खूब डांस मूव्स दिखाए।  देश में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर हैं।

कांग्रेसियों की यात्रा मध्यप्रदेश के करीब पहुंच गई है। 23 नवंबर को भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा के दौरान राहुल ने ब्रेक लेकर गुजरात में चुनावी सभा को संबोधित कर कांग्रेस के पक्ष में वोट मांगा था। इसी के बीच दिग्विजय के डांस मूव्स ने सभी कांग्रेसियों की थकान को पल में दूर कर दिया। 

दिग्विजय के बेटे जयवर्धन ने पिता की फिटनेस का किया खुलासा 
पिता दिग्विजय सिंह के डांस का वीडियो वायरल होने के बाद बेटे जयवर्धन ने कहा कि उनके पिता मानसिक, और शारीरिक तौर से पूरी तरह से फिट हैं। कहा कि उनके पिता सुबह जल्दी उठने के बाद योग अभ्यास जरूर करते हैं। उनको काम करते हुए कभी भी थका हुआ नहीं देखा सकता है। पित सातों दिन और चौबीसों घंटे काम करने में व्यस्त रहते हैं। 75 वर्षीय दिग्विजय हमेश ही एक्टिव रहने के साथ ही कड़ी मेहनत करने से कभी भी पीछे नहीं हटते हैं। बेटे का कहना था कि अनुशासन उनका गुरु मंत्र है। उनके अनुसार, रात को चाहे कितना भी लेट हो जाए, उनके पिता सुबह नियमित समय से उठकर ध्यान, योग, और पूजा-पाठ जरूर करते हैं। 

मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा की तैयारी पूरी
भारत जोड़ो यात्रा की कल यानि 23 नवंबर को मध्य प्रदेश में प्रवेश कर जाएगी। यात्रा से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर समीक्षा की। यात्रा को लेकर कांग्रेसियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। यात्रा के लिए कांग्रेसियों ने पहले से ही तैयारी की हुई है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि यात्रा को लेकर सभी में पूरा उत्साह है। मध्य प्रदेश में यात्रा का प्रवेश पूरी गरमजोशी के साथ किया जाएगा। बताया कि यात्रा में कोई भी ब्रेक नहीं होगा। 23 नवंबर को सुबह बुरहानपुर जिले के बोरदली गांव से यात्रा शुरू होगी।

प्रियंका गांधी पहली बार भाई राहुल गांधी के साथ यात्रा में जुड़ेंगी
कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी पहली बार भारत जोड़ो यात्रा में भाई राहुल गांधी का साथ देते हुए नजर आएंगी। बुरहानपुर जिले में प्रवेश करने के साथ ही मध्य प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा करीब-करीब 12 दिनों तक एमपी में ही रहेगी। यात्रा के दौरान, राहुल करीब छह जिलों से होकर गुजरेंगे। 24 नवंबर को खंडवा को बोरगांव से खरगोन के खेरड़ा तक यात्रा जाएगी, और फिर 25 नवंबर को गांधी खेरड़ा से मोरटक्का तक की यात्रा करेंगे। शनिवार 26 नवंबर को गांधी की यात्रा इंदौर जिले में प्रवेश करेगी। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें