फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशदलबदल: उपचुनाव प्रचार के दौरान सीएम की चुनावी सभा में पहुंचे कांग्रेस विधायक सचिन बिरला, भाजपा में शामिल

दलबदल: उपचुनाव प्रचार के दौरान सीएम की चुनावी सभा में पहुंचे कांग्रेस विधायक सचिन बिरला, भाजपा में शामिल

मध्य प्रदेश की सियासत में रविवार को एकबार फिर उफान आ गया। उपचुनाव का प्रचार अभियान जहां चरम पर पहुंच गया है, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बेड़िया गांव में हुई सभा में कांग्रेस विधायक सचिन...

दलबदल: उपचुनाव प्रचार के दौरान सीएम की चुनावी सभा में पहुंचे कांग्रेस विधायक सचिन बिरला,  भाजपा में शामिल
भोपाल, लाइव हिंदुस्तानSun, 24 Oct 2021 04:39 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश की सियासत में रविवार को एकबार फिर उफान आ गया। उपचुनाव का प्रचार अभियान जहां चरम पर पहुंच गया है, वहीं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बेड़िया गांव में हुई सभा में कांग्रेस विधायक सचिन बिरला पहुंचे और भाजपा का दामन थाम लिया है। कांग्रेस को उपचुनाव में यह दूसरा झटका लगा है। वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने खंडवा लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभा के बाद इस पर प्रतिक्रिया दी है कि जो बिकाऊ माल है वह बिकेगा और जो  टिकाऊ है वह टिकेगा। 

 

मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव के समर्थक सचिन बिरला कुछ दिनों से कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान से दूरी बनाने लगे थे। बताया जाता है कि वे कृषि मंत्री कमल पटेल के संपर्क में थे। उन्होंने कई बार इशारे-इशारे में अपनी नाराजगी भी दिखाई थी। हालांकि शनिवार तक वे कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजनारायण पुरनी के समर्थन में कार्यक्रम का हिस्सा बने हुए थे। उनकी फेसबुक और ट्विटर आईडी पर राजनारायण पुरनी के चुनाव कार्यक्रमों का शनिवार तक पोस्ट अपलोड होता रहा और उन्होंने करवा चौथ की शुभकामनाओं की अंतिम पोस्ट अपनी सोशल मीडिया आईडी पर पोस्ट की थी। 

रविवार को कांग्रेस नेता से संपर्क टूटा
बताया जाता है कि रविवार को सुबह से ही सचिन बिरला के कांग्रेस छोड़ने की चर्चाओं के कारण लाइव हिंदुस्तान से उनसे संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन मोबाइल काफी देर तक नेटवर्क से बाहर रहा और बाद में स्विच ऑफ बताने लगा। जबकि खंडवा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस के सह प्रभारी व पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल लाइव हिंदुस्तान को दोपहर दो बजे तक यही बताते रहे कि वे कहीं नहीं जाएंगे। उनकी बात हो गई है और वे कांग्रेस से कहीं नहीं जा रहे हैं। वहीं, पीसीसी के महासचिव प्रशासन राजीव सिंह ने इस बारे में स्वीकार किया था कि सचिन बिरला की एक्टिविटी भाजपा में जाने जैसी हैं क्योंकि वे चुनाव प्रचार के कार्यक्रम में भी रुचि नहीं ले रहे हैं। उनसे बातचीत कर नाराजगी दूर करने की कोशिश की जा रही है। 

कांग्रेस को दूसरा झटका
उपचुनावों की घोषणा के बाद कांग्रेस को दूसरा बड़ा झटका लगा है। विधायक सचिन बिरला के पार्टी छोड़ने के पहले जोबट विधानसभा की पूर्व विधायक सुलोचना रावत व उनके बेटे विशाल रावत ने भी कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली थी। सुलोचना रावत को बाद में भाजपा ने जोबट से अपना प्रत्याशी भी बना दिया है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें