फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशकांग्रेस जंग लगा लोहा, चांदी की चम्मच का जिक्र कर बिना नाम लिए राहुल पर भी निशाना; MP में गरजे PM

कांग्रेस जंग लगा लोहा, चांदी की चम्मच का जिक्र कर बिना नाम लिए राहुल पर भी निशाना; MP में गरजे PM

PM Narendra Modi Rally In Bhopal : कांग्रेस ने अपना हित साधने के लिए लोगों को गरीब बनाए रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जंग लगे उस लोहे की तरह है जिसे यदि बारिश में रख दिया जाए, तो वो खत्म हो जाएगा।

कांग्रेस जंग लगा लोहा, चांदी की चम्मच का जिक्र कर बिना नाम लिए राहुल पर भी निशाना; MP में गरजे PM
Nishant Nandanलाइव हिन्दुस्तान,भोपालMon, 25 Sep 2023 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

PM Narendra Modi Rally In Bhopal : मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भोपाल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरा और मंच से कांग्रेस पर भी बड़े प्रहार किये। पीएम मोदी ने कांग्रेस को विकास विरोधी पार्टी करार देते हुए सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने अपना हित साधने के लिए लोगों को गरीब बनाए रखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जंग लगे उस लोहे की तरह है जिसे यदि बारिश में रख दिया जाए, तो वह खत्म हो जाएगा। मोदी ने कहा कि आजादी के बाद लंबे समय तक मध्यप्रदेश में कांग्रेस का शासन रहा और कांग्रेस ने समृद्ध मध्यप्रदेश को ''बीमारू राज्य'' बना दिया था।

इस रैली में महिला आरक्षण विधेयक का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने महिला आरक्षण विधेयक का मजबूरी में समर्थन किया और विधेयक केवल इसलिए पारित हो पाया, क्योंकि ''मोदी है तो मुमकिन है।'' प्रधानमंत्री मोदी ने नए संसद भवन, गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं स्टेशन के निर्माण को लेकर भाजपा की आलोचना करने के लिए भी कांग्रेस पर निशाना साधा।

पीएम ने चांदी की चम्मच का किया जिक्र

कार्यकर्ता महाकुंभ को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर बिना नाम लिए निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस नेता चांदी की चम्मच लेकर पैदा हुए। उन्होंने कहा कि उनके लिए गरीब लोगों का जीवन एडवेन्चर टूरिज्म और पिकनिक है। गरीब लोगों के खेत उनके लिए वो जगह है जहां वो वीडियो शूट और फोटो खींचवाते हैं। 

कांग्रेस ने राष्ट्रपति को अपमानित किया - पीएम

पीएम मोदी ने यहां अपने संबोधन के दौरान कहा कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियों ने द्रौपदी मूर्मु को राष्ट्रपति बनने से रोकने का भी प्रयास किया था। पीएम ने यहां कहा कि ये वहीं लोग हैं जिन्होंने कई बार उन्हें (राष्ट्रपति)को अपमानित किया। ये वही लोग हैं जिन्होंने सेना की अग्रिम पंक्ति में बेटियों की एंट्री को रोक रखा था। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस को देश का विकास पच नहीं सकता है। वो नहीं चाहते हैं कि देश विकास करे। उन्होंने कहा कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस जीतती है तो यह राज्य के लिए बड़ा नुकसान होगा।

कांग्रेस ने खट्टे मन से विधेयक का समर्थन किया- पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि 'नारी शक्ति वंदन विधेयक'  विधेयक का दशकों तक इंतजार करना पड़ा, पर अब इसके पारित होने के बाद भी देश भर की महिलाओं को सावधान रहने की आवश्यकता है। कांग्रेस और उसके 'घमंडिया' गठबंधन के दलों ने मजबूरी में खट्टे मन से इसका समर्थन किया है। ये खट्टापन उनके बहानों में भी दिखता है। उन्होंने कहा कि गठबंधन में वही दल शामिल हैं, जिन्होंने 30 साल तक इसे पारित नहीं होने दिया। उन दलों ने मजबूरी में इसका समर्थन किया है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर की महिलाएं जब विपक्षी दलों के चरत्रि पर अंगुली उठाने लगीं तो विपक्षी दलों ने ये कहना शुरु कर दिया कि अधिनियम में ये क्यों नहीं है और वो क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पिछले नौ साल के कार्यकाल में महिलाएं सशक्त हुईं हैं और इसीलिए विपक्षी दलों की इस अधिनियम का विरोध करने की हम्मित नहीं हुई। वरना क्या कारण था कि दशकों तक सरकार चलाने वालों ने इसे कानून नहीं बनाया। 
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें