कन्हैया कुमार को कांग्रेस नेता ने बताया राष्ट्र भक्त, कहा- अगर उनके खिलाफ साक्ष्य तो जेल में डाले दें

कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर गुजरात के नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर जवाब दिया। उन्होंने कन्हैया कुमार को राष्ट्रभक्त बताया। कहा अगर...

offline
Gaurav Kala हिन्दुस्तान , भोपाल
Wed, 29 Sep 2021 5:15 PM

कन्हैया कुमार के कांग्रेस में शामिल होने पर गुजरात के नेता व राष्ट्रीय प्रवक्ता शक्ति सिंह गोहिल ने भाजपा द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर जवाब दिया। उन्होंने कन्हैया कुमार को राष्ट्रभक्त बताया। कहा अगर उनके खिलाफ कोई साक्ष्य है तो जेल में डाल दें। अदालत भी कन्हैया के खिलाफ आरोपों को खारिज कर चुकी है।

शक्ति सिंह गोहिल बुधवार को भोपाल आए थे। वे यहां मीडिया के सामने पंजाब, छत्तीसगढ़, राजस्थान में कांग्रेस सरकारों की अस्थिरता को लेकर किए गए सवालों को यह कहकर टाल दिया कि कांग्रेस में आंतरिक लोकतंत्र है।भाजपा में यह नहीं है। अमरिंदर सिंह के पार्टी छोड़ने की अटकलों पर उन्होंने कहा कि किसी को जबरदस्ती पाार्टी में नहीं रखा जा सकता। गोहिल ने कहा कि अमरिंदर सिंह को कांग्रेस ने सीएम बनाया था और उसके बाद तब ही उन्होंने अगले चुनाव से दूर करने का ऐलान किया था। 

देश की युवा को नशे की लत में डालने का प्रयास
गोहिल द्वारा गुजरात केअडानी मुद्रा पोर्ट पर कुछ समय के दौरान टेलकम पावडर के बहाने लगााई गई हजारों करोड़ की हेरोइन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि इतनी मात्रा में हेरोइन को लाकर देश की युवा पीढ़ी को नशे की लत में डालना चाहती है। इतनी मात्रा में लाई हेरोइन की गोहिल ने केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच कराने की मांग है। उन्होंने मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती द्वारा की जा रही शराबबंदी की मांग पर कहा कि यह अच्छी बात है कि उनकी आत्मा जागीी है। एक बार पहले भी उनकी आत्मा जागी थी।

हमें फॉलो करें
ऐप पर पढ़ें

Kanhaiya Kumar Congress-pradesh Madhya Pradesh News
होमफोटोवीडियोफटाफट खबरेंएजुकेशन