फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश में क्या है कांग्रेस की 'कैलेंडर वाली खुशी' का राज, हिमाचल की तरह सच होगी भविष्यवाणी? 

मध्य प्रदेश में क्या है कांग्रेस की 'कैलेंडर वाली खुशी' का राज, हिमाचल की तरह सच होगी भविष्यवाणी? 

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक कैलेंडर की खूब चर्चा हो रही है। कांग्रेस के कई नेता इसे दिखाकर अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। हिमाचल की तरह एमपी में भविष्यवाणी सच होने की उम्मीद।

मध्य प्रदेश में क्या है कांग्रेस की 'कैलेंडर वाली खुशी' का राज, हिमाचल की तरह सच होगी भविष्यवाणी? 
Sudhir Jhaलाइव हिन्दुस्तान,भोपालWed, 25 Jan 2023 01:26 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले एक कैलेंडर की खूब चर्चा हो रही है। कांग्रेस के कई नेता इसे दिखाकर अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इन नेताओं का कहना है कि कैंलेंडर में हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की जीत का दावा किया गया था, जोकि सच हो चुका है। कैलेंडर में शिवराज सरकार के लिए जो बातें लिखी गईं हैं, उसको पढ़कर कांग्रेस को मध्य प्रदेश में भी अपने लिए 'अच्छे दिन' नजर आ रहे हैं।

मध्य प्रदेश में कांग्रेस मीडिया सेल के प्रमुख केके मिश्रा पंचांग वाले कैलेंडर को दिखाते हुए कहते हैं, 'जबलपुर के बाबूलाल चतुर्वेदी ने इसे तैयार किया है। 2013 के लिए निकाले पंचांग में उन्होंने हिमाचल में कांग्रेस की सरकार बनने की बात कही थी, जो कि सच साबित हुई है। उसी आधार पर, उसी पंचांग में उन्हीं ग्रहों की गणना के आधार पर उन्होंने मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने की संभावना कही है और शिवराज की विदाई की ओर संकेत किया है। निश्चित तौर पर हम लोग इससे प्रफ्फुलित हैं।'

कैलेंडर को देख खुश होने वाले केके मिश्रा अकेले नहीं हैं। कमलनाथ के मीडिया सलाहकार पीयूष बबेले ने भी इसी पंचाग को साझा करते हुए ट्विटर पर लिखा, 'मध्य प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित पंडित बाबूलाल चतुर्वेदी जबलपुर के नव वर्ष पंचांग में जो भविष्यवाणी की गई है, उसके मुताबिक, शिवराज जी की कुर्सी खतरे में है और कांग्रेस की सरकार बनना तय है। हिमाचल में उनकी भविष्यवाणी पहले ही सच साबित हो चुकी है।' कांग्रेस पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से भी इसे पिछले दिनों इसे साझा करते हुए लिखा गया, 'छंटने को है अब अंधकार, आ रही है कमलनाथ सरकार।' 

मध्य प्रदेश को लेकर क्या लिखा है इस कैलेंडर में?
कैलेंडर में मध्य प्रेदेश को लेकर लिखा गया है, 'वर्ष प्रारंभ से उत्तरार्ध तक का समय मुख्यमंत्री के लिए संकटकारी है। सरकार में बड़े परिवर्तन के योग हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी ने चर लग्न में शपथ ली है और राज्येश चंद्रमा छठे भाव में सूर्य के साथ होने के कारण उन्हें पूर्ण रूप से स्वतंत्र रूप से कार्य करने में कमी पैदा करता है, सरकार में आपसी सामंजस्य की कमी दिखाई देगी। सत्तारूढ़ पार्टी में आपसी मतभेद रहेगा। मंत्रिमंडल में परिवर्तन की संभावना है। विपक्ष सरकार के प्रति सतत चुनौतियां पैदा करता रहेगा। कांग्रेस पार्टी पहले से अधिक सशक्त दिखाई देगी, जिसका असर चुनाव में दिखाई देगा। केंद्र के सहयोग से कुछ नई जन कल्याणकारी योजनाएं प्रदेश में शुरू होंगी, जिससे जनमानस को लाभ होगा। खनिज के क्षेत्र से राजस्व बढ़ाने में सफलता मिलेगी।'

हिमाचल को लेकर क्या थी भविष्यवाणी
पंचाग में हिमाचल के राजनीतिक भविष्य को लेकर लिखा गया है, 'हिमाचल में होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को नुकसान होगा। कांग्रेस को पूर्व की अपेक्षा अधिक लाभ होगा। आम आदमी पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल होगी। उद्योग, व्यापारा कलकारखानों का अच्छा विस्तार होगा, श्रमिक वर्ग में परेशानी और असंतोष रहेगा। सत्ता विपक्ष का संघर्ष बढ़ेगा। प्राकृतिक प्रकोप से जन-धन की क्षति होगी।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें