फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशरायसेन में गणेश विसर्जन को लेकर विवाद, जमकर हुई तोड़फोड़; छह लोगों पर FIR, नियंत्रण में हालात

रायसेन में गणेश विसर्जन को लेकर विवाद, जमकर हुई तोड़फोड़; छह लोगों पर FIR, नियंत्रण में हालात

रायसेन जिले के उदयपुर कस्बे में गणेश विसर्जन को लेकर हुए विवाद के चलते छह लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल स्थिति पुलिस नियंत्रण में है।सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस पर तैनात किया गया है।

रायसेन में गणेश विसर्जन को लेकर विवाद, जमकर हुई तोड़फोड़; छह लोगों पर FIR, नियंत्रण में हालात
Vishva Gauravएजेंसी,रायसेन।Sun, 11 Sep 2022 02:13 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के उदयपुर कस्बे में गणेश विसर्जन को लेकर हुए विवाद के चलते छह लोगों पर प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल स्थिति पुलिस नियंत्रण में है। सुरक्षा के लिहाज से अतिरिक्त पुलिस पर तैनात किया गया है। 

पुलिस सूत्रों के अनुसार जिले के उदयपुरा के कोलीपुरा (प्रेमनगर वार्ड-7) में गणेश विसर्जन को लेकर कल रात्रि दो पक्षों में विवाद के बाद आक्रोशित लोगों ने कार्रवाई को लेकर थाने का घेराव कर दिया। दर्जन से अधिक वाहनों में तोड़फोड़ की। वहीं कुछ वाहनों में आगजनी भी की गयी। भीड़ को खदेडने के लिए पुलिस ने बल प्रयोग किया। 

मौके पर भारी पुलिस बल तैनात
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी और स्थिति को नियंत्रित कर लिया। पुलिस ने एक महिला सहित 6 लोगों पर मामला दर्ज किया है। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। रायसेन से कलेक्टर अरविंद दुबे और पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहवाल भी मौके पर पहुंच गए हैं। आसपास के थानों से पुलिस बल भी उदयपुरा पर पहुंच गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें