फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशविकास दुबे की गिरफ्तारी पर शिवराज सिंह चौहान ने दी उज्जैन पुलिस को बधाई, बोले- उसने महाकाल को जाना ही नहीं

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर शिवराज सिंह चौहान ने दी उज्जैन पुलिस को बधाई, बोले- उसने महाकाल को जाना ही नहीं

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आज मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके लिए उज्जैन पुलिस को...

विकास दुबे की गिरफ्तारी पर शिवराज सिंह चौहान ने दी उज्जैन पुलिस को बधाई, बोले- उसने महाकाल को जाना ही नहीं
लाइव हिन्दुस्तान,भोपाल।Thu, 09 Jul 2020 11:07 AM
ऐप पर पढ़ें

कानपुर एनकाउंटर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्या का मुख्य आरोपी विकास दुबे को आज मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार कर लिया गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इसके लिए उज्जैन पुलिस को बधाई दी है। साथ ही उन्होंने कहा कि जिनको लगता है कि महाकाल की शरण में जाने से उनके पाप धूल जाएंगे, उन्होंने महाकाल को जाना ही नहीं।

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि हमारी सरकार किसी भी अपराधी को बख़्शने वाली नहीं है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की है। मध्य प्रदेश पुलिस जल्द ही उसे उत्तर प्रदेश पुलिस को सौंपेगी।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बुलाकर विकास दुबे की जानकारी दी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें- कानपुर,फरीदाबाद होते हुए एमपी के उज्जैन पहुंच गया विकास दुबे, देखती रह गई पुलिस

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इससे पहले कहा कि हमारी पुलिस किसी को छोड़ती नहीं है। वारदात होने के बाद से ही मध्यप्रदेश की पुलिस को एक्टिव रखा गया था जिससे यह कामयाबी मिली। सूत्रों के मुताबिक विकास दुबे महाकालेश्वर मंदिर पहुंचा और सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर विकास दुबे ने मंदिर के सामने अपना नाम चिल्लाया। मौके पर स्थानीय मीडिया को भी बुला लिया गया था। स्थानीय मीडिया के साथ ही स्थानीय पुलिस भी महाकालेश्वर मंदिर के सामने पहुंची और विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया। 

ये भी पढ़ें- कानपुर में आठ पुलिस की हत्या से लेकर विकास दुबे की गिरफ्तारी तक, जानें सात दिन में कब क्या-क्या हुआ

कानपुर में आठ पुलिसकर्मियों की हत्‍या के आरोपी विकास को यूपी की चालीस से ज्यादा की टीमें सप्ताह भर से ढूंढ रही थी। अनंत वह मध्य प्रदेश क उज्जैन में महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें