
एमपी सीएम शिवराज चौहान का विधानसभा चुनाव-2024 के लिए जीत को बना धासूं प्लान, बताया कब फूकेंगे चुनावी बिगुल
मध्य प्रदेश-एमपी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही सियासी पारा भी बढ़ने लगा है। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा भी ठोक दिया है।
मध्य प्रदेश-एमपी में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के साथ ही सियासी पारा भी बढ़ने लगा है। भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का दावा भी ठोक दिया है। इसी के बीच एमपी सीएम शिवराज चौहान का बड़ा बयान सामने आया है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों के प्रत्याशियों को चुनाव में करारी मात देने के लिए बीजेपी पूरी तरह से तैयार है। सीएम चौहान ने कहा कि चौहान ने कहा कि हरिद्वार शांतिकुंज से गुरु का आशीर्वाद लेने के बाद वह भोपाल पहुंचकर चुनावी बिगुल फूकेंगे।
सीएम चौहान ने कहा कि गुरुवार से ही वह चुनाव अभियान का श्री गणेश करेंगे। शांतिकुंज में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि शांतिकुंज के संस्थापक पंडित श्रीराम आचार्य मेरे गुरु थे। उनसे मैंने दीक्षा ली हुई है। उनकी प्रेरणा और आशीर्वाद से सार्वजनिक जीवन में काम कर रहा हूं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कार्य देश और जन कल्याण के लिए किया है उन कार्यों को लोग कहते थे कि कभी नहीं हो सकते है, लेकिन वह सभी काम जमीनी स्तर पर साकार हो रहे हैं। पीएम के नेतृत्व में चुनाव लड़ा जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार के कार्यों के आधार पर जनता का आशीर्वाद हमें मिलेगा।
शिवराज ने बुधवार को उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित शांतिकुंज पहुंच कर डॉ. प्रणव पण्ड्या से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने गुरु पंडित श्रीराम आचार्य के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। शिवराज ने कहा कि वैभवशाली, समृद्ध और शक्तिशाली भारत निर्माण के लिए भाजपा पार्टी माध्यम है। भाजपा से अच्छा दल दूसरा कोई नहीं है।
परमार्थ निकेतन में चौहान ने किया गंगा पूजन
मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र का कल्याण हो रहा है। बुधवार को शिवराज सिंह पत्नी साधना सिंह के साथ परमार्थ निकेतन पहुंचे। उन्होंने परमार्थ निकेतन के अध्यक्ष स्वामी चिदानन्द सरस्वती से भेंटकर उनका आशीर्वाद लिया। उन्होंने यहां वेद मंत्रों और शंख ध्वनि के साथ गंगा का पूजन और अभिषेक किया।





