फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश उपचुनाव: शिवराज बोले- संभावित हार से बौखला गए हैं कमलनाथ और दिग्विजय, इसलिए दे रहे हैं धमकी

मध्य प्रदेश उपचुनाव: शिवराज बोले- संभावित हार से बौखला गए हैं कमलनाथ और दिग्विजय, इसलिए दे रहे हैं धमकी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपनी संभावित पराजय से बौखलाकर राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों को धमकाने का कार्य कर रहे हैं।...

मध्य प्रदेश उपचुनाव: शिवराज बोले- संभावित हार से बौखला गए हैं कमलनाथ और दिग्विजय, इसलिए दे रहे हैं धमकी
लाइव हिन्दुस्तान,भोपाल।Tue, 27 Oct 2020 12:49 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ और दिग्विजय सिंह अपनी संभावित पराजय से बौखलाकर राज्य के अधिकारियों कर्मचारियों को धमकाने का कार्य कर रहे हैं। सीएम शिवराज ने यहां अपने बयान में कहा कि अधिकारियों कर्मचारियों को धमकाना भी आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है और इस मामले में निवार्चन आयोग को स्वत: संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करना चाहिए।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कमलनाथ और दिग्विजय सिंह इन दिनों अधिकारियों कर्मचारियों को धमका रहे हैं। वे रोज कर्मचारियों को धमकी दे रहे हैं कि हम देखे लेंगे। निपट लेंगे। निपटा देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आखिर अधिकारियों और कर्मचारियों का भी आत्मसम्मान है। उनके मनोबल को तोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उनका अपमान किया जा रहा है। 

शिवराज ने निवार्चन आयोग से निवेदन किया है कि वह इस मामले में स्वत: संज्ञान लेकर धमकाने वालों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करे। कमलनाथ अक्सर कहते हैं कि सरकारी अधिकारियों कर्मचारियों को समझ लेना चाहिए कि 10 नवंबर (नतीजों का दिन) के बाद 11 नवंबर भी आएगी।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हे रहे हैं। इनमें अधिकांश वे सीट हैं, जो कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के बाद खाली हुई थी और कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। बीजेपी और कांग्रेस इस उपचुनाव में हर दाव आजमा रही है, क्योंकि दोनों के लिए ही यह काफी अहम है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें