फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशMP गजब है: सचिन तेंदुलकर मार्ग पर भैंस ने कर दिया गोबर, मालिक को देना पड़ा 10,000 रुपए का जुर्माना

MP गजब है: सचिन तेंदुलकर मार्ग पर भैंस ने कर दिया गोबर, मालिक को देना पड़ा 10,000 रुपए का जुर्माना

ग्वालियर शहर में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा की गई अजीबोगरीब कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला यह है कि सड़क पर एक भैंस ने गोबर कर दिया तो नगर निगम ने भैंस के मालिक पर 10 हजार का जुर्माना...

MP गजब है: सचिन तेंदुलकर मार्ग पर भैंस ने कर दिया गोबर, मालिक को देना पड़ा 10,000 रुपए का जुर्माना
The Pebble,ग्वालियर।Tue, 29 Dec 2020 12:53 PM
ऐप पर पढ़ें

ग्वालियर शहर में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा की गई अजीबोगरीब कार्यवाही चर्चा का विषय बनी हुई है। मामला यह है कि सड़क पर एक भैंस ने गोबर कर दिया तो नगर निगम ने भैंस के मालिक पर 10 हजार का जुर्माना ठोक दिया। इतना ही नहीं, भैंस के मालिक बेताल सिंह ने नगर निगम में जुर्माने की राशि 10,000 जमा कर रसीद कटवा ली है।

इस मामला के सामने आने के बाद बेताल सिंह इस कदर डरा हुआ है कि वह मीडिया सामने आने से भी डर रहा है। मीडिया की टीम जब उसके पास पहुंची तो उसने बात करने से मना कर दिया। 

नगर निगम के क्षेत्र अधिकारी मनीष कनोजिया का कहना है कि शहर की सचिन तेंदुलकर मार्ग पर नई सड़क डाली जा रही थी। उसी दौरान वहां पर रहने वाले बेताल सिंह की भैंसें सड़क पर आ गईं और उसने गोबर कर दिया। उसी समय कलेक्टर और कमिश्नर का आना हुआ तो उन्होंने आदेश जारी कर दिया या तो इन भैसों को गौशाला छोड़कर आओ या फिर इनके मालिक पर जुर्माना किया जाए। इसी आदेश को लेकर हमने भैंस के मालिक पर 10000 का जुर्माना किया था।

लेकिन सबसे रोचक बात यह है किस शहर में सैकड़ों की संख्या में आवारा पशु घूम रहे हैं, लेकिन नगर निगम के किसी भी अधिकारी का ध्यान उनकी तरफ नहीं जाता है। लेकिन अपने परिवार के लिए दो वक्त की रोटी की व्यवस्था करने वाले बेताल सिंह पर जिला प्रशासन और नगर निगम के अधिकारियों ने छोटी सी गलती पर इतनी बड़ी सजा दे डाली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें