फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशभोपाल में कल होगा भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ, पीएम मोदी और अमित शाह भी आएंगे

भोपाल में कल होगा भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ, पीएम मोदी और अमित शाह भी आएंगे

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो चली हैं। भाजपा मंगलवार को जम्बूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र...

भोपाल में कल होगा भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ, पीएम मोदी और अमित शाह भी आएंगे
भोपाल। एजेंसी Mon, 24 Sep 2018 09:08 PM
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों की गतिविधियां तेज हो चली हैं। भाजपा मंगलवार को जम्बूरी मैदान में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन करने जा रही है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भी शिरकत कर रहे हैं।

भाजपा प्रदेश कायार्लय से दी गई जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर को दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के मौके पर भोपाल के जम्बूरी मैदान में होने वाले राजनीतिक कार्यकर्ता समागम 'कार्यकर्ता महाकुंभ' के लिए 'अटल महाकुंभ परिसर' सजकर तैयार है। 

आयोजन स्थल का रविवार देर शाम को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह एवं प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत ने जायजा लिया। 

PF अकाउंट से लिंक नहीं कराया आधार-बैंक खाता तो होगा जुर्माना

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा, 'महाकुंभ कार्यकतार्ओं में ऊर्जा का नया संचार करेगा। वर्ष 2008 और 2013 में भी हमने महाकुंभ का आयोजन कर विजय प्राप्त की थी। इस बार भी कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारी में जुटे हैं। चुनौती बड़ी है, कार्यक्रम बड़ा है इस दृष्टि से हमारी तैयारी भी बड़ी है।'

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश की 230 विधानसभाओं के 65,000 से अधिक मतदान केंद्रों से कार्यकर्ता शामिल होंगे। यह महाकुंभ विचार, तकनीक एवं संख्या की दृष्टि से अनोखा आयोजन है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें