फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशमध्य प्रदेश के छतरपुर से भाजपा विधायक प्रजापति ने अब कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला, वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे

मध्य प्रदेश के छतरपुर से भाजपा विधायक प्रजापति ने अब कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला, वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे

छतरपुर जिले से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति ने मंगलवार को कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के बंगले पर धरना देने के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर शिकायत करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि उन्हें...

मध्य प्रदेश के छतरपुर से भाजपा विधायक प्रजापति ने अब कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला, वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे
भोपाल, लाइव हिंदुस्तानWed, 10 Nov 2021 07:35 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

छतरपुर जिले से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति ने मंगलवार को कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के बंगले पर धरना देने के बाद अब पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर शिकायत करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि उन्हें कलेक्टर से अपनी जान को खतरा भी है। मगर कलेक्टर सिंह ने कहा कि विधायक का उन्होंने न अपमान किया और न ही वे उन्हें किसी तरह की चोट पहुंचाने की भावना रखते हैं। 

छतरपुर के भाजपा विधायक राजेश प्रजापति ने लाइव हिंदुस्तान से चर्चा में कहा है कि कलेक्टर शीलेंद्र सिंह के मंगलवार के व्यवहार को देखते हुए उन्हें लगता है कि वे उनके साथ कुछ भी कर सकते हैं। जब वे अपने अधीनस्थों के साथ सख्ती कर सकते हैं तो उनके साथ भी वैसा ही कर सकते हैं। प्रजापति ने कहा कि कलेक्टर के रवैये को लेकर उन्होंने पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से बात कर वस्तुस्थिति बता दी है। कलेक्टर ने मंगलवार को जो अपमान किया है, उसको लेकर विधानसभा की अवमानना समिति तक इस मुद्दे को ले जाएंगे। 

कलेक्टर ने कहा कलेक्ट्रेट में मिलने के बाद भी फिर मिलने आए थे प्रजापति
कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने लाइव हिंदुस्तान से बात करते हुए कहा कि प्रजापति जनप्रतिनिधि हैं और उन्होंने कलेक्ट्रेट में मुलाकात के दौरान कुछ पत्र दिए थे। इसके बाद वे बंगले भी आए लेकिन अपने समर्थकों के साथ भीतर आने की जिद्द करने लगे तो कुछ समर्थकों के साथ अनुमति भी दे दी थी लेकिन वे अंदर नहीं आए। मैंने उनसे बाहर आकर मुलाकात की लेकिन वे अलग से मुलाकात करने का कारण नहीं बता पाए। सिंह ने कहा कि उनके अपमान या अवमानना की वे सोच ही नहीं सकते। 
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें