मध्य प्रदेश में भी सीएम बदलने की चर्चा, जानें- क्या बोले शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री

Surya Prakash हिन्दुस्तान , भोपाल
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर पिछले दिनों चल रहे कयासों के बाद अब मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं हैं। हालांकि इस बारे में सवाल पूछे जाने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के...

मध्य प्रदेश में भी सीएम बदलने की चर्चा, जानें- क्या बोले शिवराज सिंह चौहान सरकार के मंत्री

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर पिछले दिनों चल रहे कयासों के बाद अब मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं हैं। हालांकि इस बारे में सवाल पूछे जाने पर सीएम शिवराज सिंह चौहान के कैबिनेट सहयोगी नरोत्तम मिश्रा ने इसे कोरी अफवाह करार दिया है। नरोत्तम मिश्रा ने कहा, 'बीजेपी पूरी तरह से एकजुट है और संगठित है। शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा की लीडरशिप में पार्टी आगे बढ़ रही है।' मीडिया में बीते कई दिनों से मध्य प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं चल रही थीं। ऐसे में शिवराज कैबिनेट के मंत्री ने उन पर विराम लगाने की कोशिश की है। उत्तराखंड में बीते दिनों त्रिवेंद्र सिंह रावत की जगह तीरथ सिंह रावत को सीएम बनाए जाने के बाद से ही कई राज्यों को लेकर चर्चाएं शुरू हुई थीं।

कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा को लेकर कई बार चर्चाएं शुरू हुई हैं, लेकिन हर बार उन्होंने इसका खंडन किया है। पिछले दिनों येदियुरप्पा ने कहा था कि फिलहाल मैं ही राज्य का सीएम हूं और जब भी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से कोई आदेश आएगा तो मैं जनता के हितों के लिए जो भी जरूरी काम बताया जाएगा, उसे मैं करूंगा। उनके अलावा हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर को लेकर भी चर्चाएं थी। बीते सप्ताह वह तीन दिनों के दिल्ली दौरे पर थे और केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकातें की थीं। इसके चलते हिमाचल में भी लीडरशिप में बदलाव के कयास थे, लेकिन हिमाचल लौटते ही ठाकुर ने इस बात से इनकार किया था।

— ANI (@ANI) June 9, 2021

जयराम ठाकुर ने सभी कयासों पर विराम लगाते हुए कहा था कि अभी मैं ही हिमाचल का सीएम हूं और आगे भी रहूंगा। बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों बीजेपी के संगठन महासचिव बीएल संतोष पहुंचे थे और राज्य के कई मंत्रियों और विधायकों से अलग-अलग मुलाकात की थी। कहा जा रहा है कि इस दौरान नेताओं ने प्रदेश सरकार के कामकाज को लेकर भी सवाल उठाए थे। इसके बाद से ही प्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन या फिर कैबिनेट में बड़े फेरबदल के कयास लगने लगे थे। हालांकि पार्टी की टॉप लीडरशिप की ओर से इस पर कुछ भी नहीं कहा गया है।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bhopal News, Indore News, Jabalpur News, Gwalior News, Ujjain News के साथ-साथ MP Board Result 2026 Live और MP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।