फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशऔरतों को रास्ते में मारता बाइकर, डर के कारण डंडे लेकर निकली महिलाएं, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

औरतों को रास्ते में मारता बाइकर, डर के कारण डंडे लेकर निकली महिलाएं, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

जबलपुर के कई इलाकों में इस मुक्केबाज बाइकर की दहशत थी। आरोपी आमतौर पर उसी समय निकलता था, जब महिलाएं काम धंधे के लिए निकलती हैं। महिलाओं ने बताया कि आरोपी तेजी से बाइक चलाते हुए आता था।

औरतों को रास्ते में मारता बाइकर, डर के कारण डंडे लेकर निकली महिलाएं, पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
Suyash Bhattलाइव हिंदुस्तान,भोपालMon, 14 Nov 2022 01:16 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

मध्य प्रदेश के जबलपुर में बीते एक महीने से  बाइकर का खौफ अब जाके खत्म हुआ है। क्योंकि यह सनकी चलती बाइक पर महिलाओं को मुक्का मारकर भाग जाता था। लेकिन इस बार लड़के को स्थानीय लोगों ने दबोच कर पुलिस को सौंप दिया है। आरोपी के खौफ के चलते बड़ी महिलाओं ने घर से निकलना बंद कर दिया था। लेकिन जिन्हें बाहर निकलने की मजबूरी होती, वह डंडा लेकर निकलने लगी थी।

जानकारी के अनुसार जबलपुर के कई इलाकों में इस मुक्केबाज बाइकर की दहशत थी। आरोपी आमतौर पर उसी समय निकलता था, जब महिलाएं काम धंधे के लिए निकलती हैं। महिलाओं ने बताया कि आरोपी तेजी से बाइक चलाते हुए आता था और संवेदनशील अंगों पर मुक्का मारकर फरार हो जाता था।

वहीं आरोपी की इस हरकत की वजह से कई महिलाओं ने निकलना बंद कर दिया था। तो दूसरी तरफ कई महिलाएं हाथ में डंडा लेकर निकलने लगी थी। एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें दिख रहा है कि यह मुक्केबाज बाइकर हेलमेट पहने हुए संजीवनी नगर क्षेत्र में देखा जाता था।

मामला बढ़ जाने के बाद महिलाओं ने मामला दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर ही रही थी कि स्थानीय लोगों को आरोपी की बाइक नजर आ गई। और बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर से उसकी पहचान करने के बाद लोगों ने आरोपी को दबोच लिया। साथ ही मारपीट करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। 

जिसके बाद पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी लड़का अभी नाबालिग है। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। और उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश कर बाल शेल्टर भेज दिया जाएगा। अब तक की पूछताछ के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है कि आरोपी मानसिक रोगी है। इसकी पुष्टि के लिए उसका मानसिक टेस्ट कराया जाएगा। 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की इन हरकतों की वजह से जबलपुर में संजीवनी नगर क्षेत्र की सड़कें जो आम तौर पर भरी रहती थी, वो सभी सूनी हो गई हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी कभी बाइक से चलता था तो कभी एक्टिवा से आता था। और अब तक 20 से 25 महिलाओं को अपना शिकार बना चुका है। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें