फोटो गैलरी

Hindi News मध्य प्रदेशइसलिए सुन रहा गालियां, बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने बताया क्यों करना चाहते हैं हिंदुओं को एकजुट

इसलिए सुन रहा गालियां, बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने बताया क्यों करना चाहते हैं हिंदुओं को एकजुट

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने पर बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे एक बहुत बड़ी लॉबी काम कर रही है।

इसलिए सुन रहा गालियां, बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने बताया क्यों करना चाहते हैं हिंदुओं को एकजुट
Sudhir Jhaलाइव हिन्दुस्तान,छतरपुरMon, 30 Jan 2023 04:06 PM

इस खबर को सुनें

0:00
/
ऐप पर पढ़ें

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने पर बागेश्वर धाम वाले धीरेंद्र शास्त्री ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इसके पीछे एक बहुत बड़ी लॉबी है, जो सनातन धर्म और साधु-संतों को टारगेट करते हैं। उत्तराखंड की यात्रा के बाद मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम पहुंचे धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि इसलिए वह सनातनियों को एकजुट करने में जुटे हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 13 से 19 फरवरी के बीच बागेश्वर धाम में बड़ा यज्ञ होने जा रहा है, जिसमें देशभर के संत जुटेंगे। 

रामचरितमानस की प्रतियां जलाए जाने को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने न्यूज चैनल से कहा, 'हिंदू राष्ट्र भारत में जहां के जनमानस में के कण-कण में राम जी की मूर्ति, रामजी का आदरभाव हो, उस देश में इस प्रकार का कृत्य घोर निंदनीय है। हम सनातनियों के एकजुट होने पर क्यों चिल्ला रहे हैं। रातभर मेहनत, भूख, भोजन... कितने लोगों की गालियां सुन रहे हैं, किसलिए? इसलिए कि माई-बाप अब सनातनी एक हो।'

उन्होंने कहा, 'ये लोग प्लांटेड लोग हैं जो सनातनियों को टारगेट कर रहे हैं। इसके पीछे बहुत बड़ी लॉबी लगी है, इसकी बहुत बारीकी से जांच आवश्यक है। हमेशा संतों को टारगेट, ग्रंथों, सनातन टारगेट,हिंदू धर्म और हिंदू दरबारों पर टारगेट। यह एक लॉबी है, बहुत बड़ी टीम लगी है।' अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को लेकर उन्होंने कहा, 'हमें फर्क नहीं पड़ता। हम मीडिया में आने के लिए प्रश्न नहीं करते हैं। हम सनातनियों को एकजुट करने के लिए जी रहे हैं। हमें विवाद से फर्क नहीं पड़ता है। यह उनकी भावना है। ईश्वर के दरबार में कोई पुष्प चढ़ता है, कोई वस्त्र चढ़ाता है, कोई दक्षिणा चढ़ाता है, अगर वह गाली चढ़ा रहे हैं तो ईश्वर उसका आशीर्वाद देते हैं।' 

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की ओर से सनातन धर्म को राष्ट्रीय धर्म बताए जाने पर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि प्रत्येक सनातनी हिंदू राष्ट्र का समर्थन कर रहा है। उन्होंने कहा, 'हम तो एक माध्यम बने हैं, बागेश्वर धाम से जो क्रांति शुरू हुई है हमें ईष्ट पर भरोसा है, यदि तुम्हारे अंदर (पत्रकार) भी हिंदू धर्म का डीएनए होगा तो अंदर से सपोर्ट करोगे।' बागेश्वर धाम में होने जा रहे यज्ञ को लेकर उन्होंने कहा,  'बहुत विशाल आयोजन होने जा रहा है, समूचे भारत से साधु-महात्मा आने वाले हैं। 13 से 19 फरवरी के बीच आयोजन है। 9 कुंडीय यज्ञ, कथा, रासलीला, 121 गरीब बेटियों का विवाह। हमारे विवाद, चमत्कार का वीडियो दिखाया जाता है, लेकिन मीडिया यह क्यों नहीं दिखाती कि यहां से कितने समाजिक कार्य होते हैं। इस पर बात क्यों नहीं होती।'

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें